🔥 TRENDING INPIC Elderly person at an iod celebr... BJP MP Janardan Mishra alleges farmers... मंदसौर के लुक्का गांव में 7 साल की बच्... Chief Minister Yadav Says State Electi... Former Madhya Pradesh Chief Secretary... Light rain and thundershowers expected...
11 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मांझीडीह के पास सड़क हादसा, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी

✍️ Reporter: Mukesh Kumar Gupta 🗓 11 Nov 2026, 12:16 PM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*तमाड़।* मंगलवार की शाम मांझीडीह के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल की पहचान सिंदरी के रहने वाले शिव लोहरा (20) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और टक्कर मारकर मौके से भाग निकली।
हादस के बाद घायल युवक सड़क पर ही तड़पता रहा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद के लिए एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी। हालत बिगड़ती देख ग्रामीणों ने बिना देर किए युवक को अपनी मोटरसाइकिल से ही तमाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
सीएचसी में डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज किया। युवक की स्थिति नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे तुरंत रिम्स रेफर कर दिया।
📲Get App