🔥 TRENDING चम्बल नदी में पितरों को तर्पण कर रहे र... Traffic jam 😮 ગાંધી જયંતી નિમિત્તે રાજ્ય સરકારનો મહત... श्योपुर: बेटी के साहसिक करतब के दौरान... Bidar news Royal Challengers Bangalore retain 13...
01 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

मौजवाड़ी रैयत में स्वास्थ्य टीम सक्रिय: 42 बुखार के मरीज मिले, लार्वा नष्ट कर दवा छिड़काव जारी

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 01 Oct 2026, 04:59 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हरसूद विकासखण्ड के ग्राम मौजवाड़ी रैयत में स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय है। अब तक बुखार के 42 मरीज मिले हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। लार्वा सर्वे और दवा छिड़काव का कार्य जारी है।

हरसूद विकासखण्ड के ग्राम मौजवाड़ी रैयत में सिरदर्द, बुखार और कमजोरी के लक्षणों से ग्रसित मरीजों का जांच उपचार नियमित रूप से किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि कोई भी मरीज गंभीर स्थिति में नहीं है। गांव में अब तक बुखार के कुल 42 मरीज मिले हैं।

स्वास्थ्य टीम द्वारा निरंतर लार्वा सर्वे किया जा रहा है। घरों में दैनिक उपयोग के लिए लंबे समय तक जमा करके रखे गए पानी के बर्तनों और टंकियों में एडीज मच्छर के लार्वा और प्यूपा पाए गए हैं, जिन्हें टेमोफॉस दवा का छिड़काव कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है। जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. योगेश शर्मा और जिला मलेरिया अधिकारी श्री करण सिंह भूरिया के नेतृत्व में विकासखण्ड की टीम ने गांव का दौरा कर सभी 42 प्रभावित मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध कराईं।

मलेरिया टीम ने गांव के भीतर घरों में पायरेथ्रम दवाई का छिड़काव एवं फाॅगिंग की जा रही है, ताकि वयस्क मच्छरों को नष्ट किया जा सके। साथ ही टीम ने ग्रामीणों को समझाइश दी है कि वे घरों में पीने या रोजमर्रा के इस्तेमाल का पानी तीन दिन से अधिक समय तक जमा न रखें। बर्तनों को सुखाकर और ढककर रखें।

टीम ने ग्रामीणों से मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए अपने घर के आसपास स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया है। इस दौरान मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीषराज मिश्रा, बीईई सुनील भोरगा, सीएचओं भी मौजूद थे।
📲Get App