🔥 TRENDING అందరి సహకారంతో ఉత్సవాలు విజయవంతం: లచ్చ... India Moves Ahead on Sixth-Generation... Manipur Police Detain KYKL Cadre and S... Manipur Deputy CM Urges Boost for Loca... Manipur Violence Claims Over 60 Lives... Man in Bathinda Takes Own Life After H...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
मुजफरपुर में आयोजित लोक अदालत में उमड़ी लोगो कि भीड़
Sarkari Yojana

मुजफरपुर में आयोजित लोक अदालत में उमड़ी लोगो कि भीड़

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 12 Sep 2026, 05:04 PM 👁 89
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मुजफरपुर में आयोजित लोकअदालत मेट्रोफिकचालान के निपटारे को लेकर उमड़ी भीड़

मुजफरपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
राष्ट्रीय लोक अदालत में ट्रैफिक चालान के निपटारे को उमड़ी भीड़
मुजफ्फरपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत को लेकर व्यवहार न्यायालय परिसर के साथ-साथ सिकंदरपुर स्टेडियम में भी विशेष व्यवस्था की गई। इस बार लोक अदालत में ट्रैफिक चालान के मामलों के निपटारे पर विशेष फोकस रहा। सिकंदरपुर स्टेडियम में चालान जमा करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। व्यवस्था और विधि-व्यवस्था को लेकर नगर पुलिस अधीक्षक मोहिबुल्लाह अंसारी समेत पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार मौजूद रहे।

मुजफ्फरपुर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के त्वरित और आपसी सहमति से निष्पादन के लिए न्यायिक प्रशासन की ओर से कुल 44 बेंच गठित की गईं। इनमें 13 बेंच ट्रैफिक चालान से जुड़े मामलों के निष्पादन के लिए बनाई गई हैं।
सिकंदरपुर स्टेडियम में ट्रैफिक चालान जमा करने को लेकर सुबह से ही लोगों की भीड़ देखी गई। लोगों की सुविधा के लिए यहां 25 विशेष काउंटर बनाए गए हैं। इसके अलावा परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस की ओर से एक-एक सहायता काउंटर भी बनाया गया है। गेट पर टोकन सिस्टम लागू किया गया है और टोकन के आधार पर ही लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है।

लोक अदालत में ट्रैफिक चालान के निपटारे को लेकर कुल 5,444 वाहनों के 15,670 चालानों का सत्यापन किया गया। इनमें डीटीओ से जुड़े 293 वाहनों के 334 चालान, जबकि ट्रैफिक विभाग से जुड़े 5,151 वाहनों के 15,336 चालान शामिल हैं।
प्री-वेरिफिकेशन नहीं कराने वाले लोगों के लिए व्यवहार न्यायालय में काउंटर की व्यवस्था की गई है। वहीं, प्री-वेरिफिकेशन कराने वाले लोगों को टोकन नंबर दिया गया। टोकन लेकर सिकंदरपुर स्टेडियम पहुंचने के बाद चालान की राशि जमा कराई जा रही है और इसके बाद न्यायिक बेंच की ओर से अवार्ड जारी कर मामले का निष्पादन किया जा रहा है।

लोक अदालत में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक बेंच पर न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता और तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मियों की तैनाती की गई है।
इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी प्रियंका सिन्हा, नगर पुलिस अधीक्षक मोहिबुल्लाह अंसारी और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तेज कुमार प्रसाद ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि पिछली बार की तुलना में इस बार ट्रैफिक चालान के निपटारे को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ी है। भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि विधि-व्यवस्था बनी रहे और लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो।
📲Get App