🔥 ट्रेंडिंग 'ਬਿੱਗ ਬੌਸ' ਦੇ ਘਰ 'ਚ ਫੁੱਟ-ਫੁੱਟ ਰੋਏ ਮਨੀਸ... नांदेडच्या उमरी तालुका गणीपूरचे शेतकरी... यूपी पुलिस एसआई सप्लीमेंटरी 2026: 203... UP विधानसभा चुनाव: नया सर्वेक्षण दिखात... सीएम योगी ने युवाओं को 'बताना तो काटें... गंगटोक के बालकनी से इएएस अधिकारी ने शह...
18 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सरकारी योजना

मुजफरपुर जिला को बहुत जल्द 2000की क्षमता वाले अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस आटोडिरियम

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 18 नव. 2026, 03:28 PM 👁 14
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मुजफरपुर जिला में बन रहे निर्माणाधीन आउटडोरियम का 4निरीक्षण जिला धिकारी न किया

मुजफ्फरपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

मुज़फ्फरपुर जिला को बहुत जल्द 2000 की क्षमता वाले निर्माणाधीन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ऑडिटोरियम का मिलेगी सौगात।
डीएम ने किया निरीक्षण

मुजफ्फरपुर में जल्द ही सांस्कृतिक, शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एक भव्य ऑडिटोरियम उपलब्ध होगा। एमआईटी कॉलेज के समीप निर्माणाधीन 2000 दर्शकों की क्षमता वाले प्रेक्षागृह का जिलाधिकारी कुमार गौरव ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की अद्यतन प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

दरअसल मुजफ्फरपुर जिला मुख्यालय में 3.12 एकड़ क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इस भव्य ऑडिटोरियम का निर्माण कराया जा रहा है। इसकी क्षमता करीब 2000 लोगों की होगी।ऑडिटोरियम के निर्माण से जिलेवासियों को सांस्कृतिक,शैक्षणिक, प्रशासनिक और अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर एवं आधुनिक सुविधा उपलब्ध होगी।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कुमार गौरव ने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि 31 मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने के निर्धारित लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कार्य में तेजी लाई जाए। साथ ही निर्माण की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं करने का भी निर्देश दिया।

इस अवसर पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए जिलाधिकारी कुमार गौरव ने बताया कि लगभग 50 करोड़ की लागत से इस ऑडिटोरियम को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बनाया जा रहा है जहां सांस्कृतिक, राजनीतिक कार्यक्रम समेत अन्य कार्यक्रम करने में काफी सहूलियत होगी।यह शहरवासियों के लिए अच्छी सौगात है।

बाइट:कुमार गौरव, जिलाधिकारी, मुज़फ्फरपुर
📲Get App