🔥 ट्रेंडिंग घाटमपुर में जनसंवाद: वीरेंद्र पाठक ने... सनातन हिंदू एकता का संदेश लेकर पूज्य स... દાહોદમાં ગેરકાયદે રેતીનું પરિવહન કરતા... बोर्ड परीक्षा: सीतामढ़ी: मुखिया द्वारा घर का पानी सड़... शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन झंडेवालान...
11 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
*महावीर इंटरनेशनल के तत्वावधान में चर्म रोग निदान शिविर 120 पेशेंट में जांच कराई

*महावीर इंटरनेशनल के तत्वावधान में चर्म रोग निदान शिविर 120 पेशेंट में जांच कराई

✍️ रिपोर्टर: Pawan Das Vaishnav 🗓 11 अक्टू. 2026, 11:44 AM 👁 9
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
।*

**आमेट, 9 अक्टूबर।** महावीर इंटरनेशनल संस्था आमेट के तत्वावधान में शुक्रवार को तेरापंथ सभा भवन में चर्म रोग निदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अहमदाबाद के प्रसिद्ध चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरांश शाह एवं शीला शाह ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महावीर स्वामी के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं *“भावना दिन-रात मेरी, सब सुखी संसार हो”* प्रार्थना के सामूहिक संगान के साथ हुआ।

कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित अतिथि नगरपालिका चेयरमैन दिनेश सरणोत, उपचेयरमैन राजेश पालीवाल, तेरापंथ सभा के कार्याध्यक्ष निर्मल गेलड़ा, पार्षद रमण कंसारा, राजसमंद जॉन सचिव ज्ञानेश्वर मेहता, जॉन कोषाध्यक्ष ललित ढिलीवाल, संस्था अध्यक्ष वीर अभय कुमार गेलड़ा, सचिव वीर सतीश सोनी तथा चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरांश शाह एवं शीला शाह ने मंच पर स्थान ग्रहण किया।

अग्रिम पंक्ति में पूर्व अध्यक्ष वीर हस्तीमल पामेचा, जॉन ई-चौपाल प्रभारी वीर सुभाष कोठारी, मेंबर डेवलपमेंट प्रभारी वीर नरेंद्र बडोला, दिनेश शर्मा, मैत्री वीरा अध्यक्ष मनीषा छाजेड़, मंत्री मनीषा डांगी, महिला मंडल अध्यक्ष मंजू देवी हिरण एवं मंत्री संगीता चंडालिया सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।

संस्था अध्यक्ष वीर अभय कुमार गेलड़ा ने स्वागत वक्तव्य प्रस्तुत किया, वहीं जॉन सचिव ज्ञानेश्वर मेहता ने शिविर की उपयोगिता एवं उद्देश्य की जानकारी दी।

शिविर में 120 मेंबर ने खुजली, मुंहासे, दाद-खाज, एक्जिमा, गर्मी से होने वाले दाने, पैरों की त्वचा फटना, मस्से, गांठ तथा हाथ-पैरों की त्वचा संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की जांच की गई। इसके साथ ही महिलाओं में सफेद पानी की समस्या तथा बालों में रूसी, सिर में खुजली, मुंहासे और बाल झड़ने जैसी समस्याओं के संबंध में भी परामर्श दिया गया। मरीजों को आवश्यकतानुसार रीयायती दाम में दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।

इस अवसर पर संस्था कोषाध्यक्ष वीर ललित कुमार छाजेड़,वीर पारसमल पामेचा,वीर महेंद्र कुमार हिरण, वीर मनीष जैन, वीर मनीष ढिलीवाल, वीर मुकेश चपलोत, वीर भीखम खाब्या, वीर मनसुखलाल बंब, वीर कमलेश कोठारी, वीर सुशील सूर्या,वीर पवन कच्छारा मैत्री वीरा अंजू कोठारी एवं वीरा प्रकाश देवी ढिलीवाल, वीरा निर्मला कोठारी सहित संस्था के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

संस्था की ओर से पधारे विशेष अतिथियों का उपरणा ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। अंत में संस्था सचिव वीर सतीश सोनी ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन एवं शिविर संबंधी जानकारी संस्था मीडिया प्रभारी वीर पवन कच्छारा ने दी।
📲Get App