महवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो और आरोपी गिरफ्तार
गिरोह के सरगना गोविंद कंडेरा और शिवा कंडेरा को किया गिरफ्तार, अब तक 7 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

दौसा। महवा थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना गोविंद कंडेरा और शिवा कंडेरा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इससे पहले पुलिस इस मामले में दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर छह मोटरसाइकिल बरामद कर चुकी है। इस प्रकार अब तक गिरोह से कुल सात मोटरसाइकिल बरामद की जा चुकी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने जयपुर के भांकरोटा, भरतपुर और दौसा में मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक दौसा कुंदन कंवरिया आईपीएस के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकरलाल मीना आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी महवा अनूप सिंह आरपीएस के सुपरविजन में थाना प्रभारी महेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
110 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले
पुलिस के अनुसार, 9 और 10 अक्टूबर 2026 को महवा थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी होने के संबंध में परिवादियों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस थाना महवा में प्रकरण संख्या 430/26 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने करीब 110 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की। साथ ही मुखबिरों से गोपनीय सूचनाएं जुटाकर संदिग्धों पर निगरानी रखी गई। जांच के दौरान पहले मनीष कंडेरा और लोकेश कुशवाहा को गिरफ्तार कर छह मोटरसाइकिल बरामद की गई थीं।
गिरोह के दो सरगना गिरफ्तार
पुलिस ने 15 अक्टूबर 2026 को कार्रवाई करते हुए गोविंद कंडेरा और शिवा कंडेरा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह की अन्य वारदातों तथा चोरी की मोटरसाइकिलों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
महवा पुलिस की इस कार्रवाई से मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
1. मनीष पुत्र पप्पूराम, जाति कंडेरा, उम्र 23 वर्ष, निवासी रणधीरगढ़, थाना भुसावर, जिला भरतपुर, हाल निवासी प्लॉट नंबर 80, श्यामानंद विहार, सीवाड़ मोड़, बिंदायका, जयपुर।
2. लोकेश पुत्र कुंवर सिंह, जाति कुशवाह, उम्र 22 वर्ष, निवासी अस्थल, पुलिस थाना लखनपुर, जिला भरतपुर।
3. गोविंद पुत्र रामभरोसी, जाति कंडेरा, उम्र 28 वर्ष, निवासी सुभाष नगर, थाना आदर्श नगर, बल्लभगढ़, जिला फरीदाबाद, हरियाणा।
4. शिवा पुत्र हाकिम उर्फ कैलाश, जाति कंडेरा, उम्र 22 वर्ष, निवासी समहाद, थाना रूपवास, जिला भरतपुर।
बरामद मोटरसाइकिलों का विवरण
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 7 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
1. मोटरसाइकिल नंबर RJ 29 SB 8366।
2. टीवीएस रेडर, नंबर RJ 34 AV 7895। चेसिस नंबर: MB625AF90P2H01380, इंजन नंबर: AF9HP2500398।
3. हीरो स्प्लेंडर प्लस, काले रंग की, लाल-नीली पट्टी वाली, बिना नंबर प्लेट। इंजन नंबर: HA11EYN400576, चेसिस नंबर: MBLHAW120N4E00680।
4. हीरो स्प्लेंडर प्लस, सिल्वर रंग की, बिना नंबर प्लेट। इंजन नंबर: HA11F6THC06195, चेसिस नंबर: MBLHAW47XTHC12892।
5. हीरो एचएफ डीलक्स, काले रंग की, बिना नंबर प्लेट। इंजन नंबर: HA11ESL4L08051, चेसिस नंबर: MBLHAW144L4L16437।
6. हीरो स्प्लेंडर प्लस, काले रंग की, नंबर RJ 05 MS 4027। इंजन नंबर: HA10EWF4E01730, चेसिस नंबर: MBLHA10BWF4E01800।
7. पैशन प्रो, काले रंग की, नंबर RJ 29 SN 1304। इंजन नंबर: MDHLA10BJEHL26655 तथा HA10ETEHL266628 (उपलब्ध विवरणानुसार)।
पुलिस टीम का विवरण
1. महेंद्र सिंह, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, पुलिस थाना महवा, जिला दौसा।
2. राजेश कुमार, सहायक उपनिरीक्षक, पुलिस थाना महवा।
3. रविंद्र कुमार, सहायक उपनिरीक्षक, पुलिस थाना महवा।
4. मान सिंह, उपनिरीक्षक, पुलिस थाना महवा।
5. राकेश, हेड कांस्टेबल नंबर 182, पुलिस थाना महवा।
6. भगवान सिंह, कांस्टेबल नंबर 1051, पुलिस थाना महवा।
7. राजकुमार, कांस्टेबल नंबर 877, पुलिस थाना महवा।
8. बने सिंह, कांस्टेबल नंबर 472, पुलिस थाना महवा।
9. रवि कुमार, कांस्टेबल नंबर 224, पुलिस थाना महवा।
मीडिया प्रकोष्ठ, दौसा पुलिस