🔥 TRENDING श्री नितीश कुमार ने उर्मिला चौधरी के च... IT Stocks Drive Indian Market Open Hig... छतरपुर में 730 बोरी नकली खाद और लोडर व... Chhattisgarh Woman Clears 19 Governmen... અમદાવાદની શેઠ CN વિદ્યાલયમાં ધોરણ 9ના... Meerut Student Selected as ISRO Scient...
24 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस की कार्रवाई

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 24 Oct 2026, 03:51 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस की कार्रवाई

एनडीपीएस एक्ट में वांछित गिरफ्तारी वारंटी रूपसिंह उर्फ धांधू गिरफ्तार

दौसा। जिला दौसा पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों एवं गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के मामले में न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट में वांछित आरोपी रूपसिंह उर्फ धांधू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जिला पुलिस अधीक्षक दौसा श्री कुंदन कंवरिया आईपीएस के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा श्री शंकरलाल मीणा आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी वृत्त मानपुर श्री अशोक कुमार आरपीएस के सुपरविजन में तथा मेहंदीपुर बालाजी थानाधिकारी श्री सचिन कुमार शर्मा पुलिस निरीक्षक के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 23 अक्टूबर 2026 को यह कार्रवाई की।

विशेष अभियान के तहत हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, महानिदेशक पुलिस राजस्थान, जयपुर द्वारा वांछित अपराधियों एवं गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान की पालना में मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस ने 13 अक्टूबर 2026 को टीम गठित की थी। पुलिस टीम ने सटीक आसूचना एवं लगातार प्रयासों के आधार पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सिकराय, जिला दौसा के न्यायालय में विचाराधीन एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया।

यह मामला न्यायालय के कोर्ट केस नंबर 11/2026 तथा एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 से संबंधित है। प्रकरण में सरकार बनाम रूपसिंह उर्फ धांधू के तहत जारी गिरफ्तारी वारंट की तामील करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

रूपसिंह उर्फ धांधू सैनी पुत्र श्री रमेशचंद सैनी, उम्र 25 वर्ष, निवासी भंडारी वाली ढाणी, उदयपुरा, थाना मेहंदीपुर बालाजी, जिला दौसा।

गठित पुलिस टीम

1. श्री सचिन कुमार शर्मा, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, थाना मेहंदीपुर बालाजी।
2. श्री गंभीर सिंह, सहायक उपनिरीक्षक, थाना मेहंदीपुर बालाजी।
3. श्री जितेंद्र, कांस्टेबल नंबर 401, थाना मेहंदीपुर बालाजी।
4. श्री नरेश कुमार, कांस्टेबल नंबर 1208, थाना मेहंदीपुर बालाजी।

मीडिया प्रकोष्ठ, जिला दौसा पुलिस

दौसा पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों एवं गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान के तहत कार्रवाई लगातार जारी है।
📲Get App