स्थानीय
महादलित टोलों में शत-प्रतिशत शौचालय निर्माण को लेकर उप विकास आयुक्त ने की समीक्षा बैठक, दिए कड़े निर्देश।

कटिहार,26 अक्टूबर 2026
विकास भवन स्थित उप विकास आयुक्त, कटिहार के कार्यालय वेश्म में दिनांक 26.10.2026 गुरूवार को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) / लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत जिले के सभी प्रखंडों में विभिन्न पंचायत अंतर्गत महादलित टोलों में व्यक्तिगत शौचालय का शत-प्रतिशत आच्छादन एवं इसके नियमित उपयोग को लेकर उप विकास आयुक्त, कटिहार डॉ० नेहा कुमारी (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में निदेशक, डी०आर०डी०ए० श्री सुदामा प्रसाद सिंह, एवं जिला समन्वयक, जिला जल एवं स्वच्छता समिति, कटिहार श्री अब्दुल कैयूम, जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड समन्वयक, स्वच्छता एवं सभी प्रखंड परियोजना प्रबंधक, जीविका उपस्थित रहे। बैठक में उप विकास आयुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि महादलित टोलों को पूर्ण रूप से खुले में शौच से मुक्त (ODF Plus) बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि महादलित टोलों में दिनांक 26.10.2026 तक 12183 लक्ष्य के विरूद्ध 4872 (40%) शौचालयों का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है। उप विकास आयुक्त महोदया के द्वारा बैठक में मौजूद पदाधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा कि जिन महादलित टोलों, में अभी भी शौचालय निर्माण का कार्य अधूरा है, उन्हें अभियान चलाकर जल्द से जल्द पूरा किया जाए। साथ ही सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए वैसे महादलित टोलों जहाँ व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण किया जाना है, विशेष अभियान का संचालन कर निर्माण कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें एवं निर्मित शौचालयों का 30 नवम्बर तक सत्यापन एवं जियो टैगिंग की गति में तेजी लाते हुए जल्द से जल्द लाभार्थियों को मिलने वाले 12000/- (बारह हजार रूपये) प्रोत्साहन राशि का भुगतान करना सुनिश्चित करेंगे। वहीं बैठक में मौजूद पदाधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा कि इस कार्य में शिथिलता या लापरवाही परविधिसम्मत् कार्रवाई की जायेगी। उन्होनें शौचालयों के नियमित उपयोग को बढ़ावा देने के लिए महादलित टोलों में सामुदायिक बैठक एवं जागरूकता अभियान चलाने का भी निदेश दिया ताकि लोग स्वच्छता के महत्व को समझ सकें। उप विकास आयुक्त, कटिहार ने आम जनता और जनप्रतिनिधियों से भी अपील करते हुए कहा कि इस अभियान को सफल बनाने में प्रशासन का सहयोग करें। अभियान को गति प्रदान करने हेतु आर्थिक रूप से कमजोर जीविका दीदीयों को 10000/- (दस हजार रूपये) का ब्याज रहित लोन उनके सी०एल०एफ० दिया जा रहा है। इससे संबंधित लोग लाभ ले सकते है। इससे संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता के लिए जिला समन्वयक, जिला जल एवं स्वच्छता समिति, कटिहार के मो0-नं0-7979984946 पर संपर्क कर सकते है।