🔥 TRENDING सरपंच चुनाव होने 4 चरणों में।। Shah Rukh Khan Praises Captain Smit Ma... Bollywood Actresses Linked to Internat... Celebs Praise Flydubai Pilot Smit Mach... Amitabh Bachchan appears at Mumbai eve... Mukesh Khanna says he was drawn to rol...
03 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

महात्मा गांधी जयंती पर नमो नमो क्रांति फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता अभियान

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 03 Oct 2026, 03:08 PM 👁 15
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वच्छता, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का लिया संकल्प

लखनऊ/अयोध्या, 2 अक्टूबर 2026। महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर नमो नमो क्रांति फाउंडेशन द्वारा स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का नेतृत्व अवध क्षेत्र अध्यक्ष ममता मिश्रा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वच्छता अभियान में सहभागिता करते हुए लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने स्वच्छता, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। पदाधिकारियों ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सेवा के विचार आज भी समाज को प्रेरणा देते हैं। अभियान के माध्यम से लोगों से अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की गई।
📲Get App