🔥 ट्रेंडिंग विदेशों में गूंज रहा सिंधी गीत ‘हो जमा... मैरवा में अतिक्रमण से यातायात ठप, स्था... આપેલા ફોટામાં તારીખો 07/10/2026 થી 27/... ધાંગધ્રા તાલુકા પોલીસે ગોપાલગઢ ગામ પાસ... प्रधानमंत्री आवास योजना: लाभुक सूची सा... દાહોદ જિલ્લાના સીંગવડ તાલુકામાં ગાંધી...
03 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

महात्मा गांधी जयंती पर आगरा में स्वच्छता अभियान एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम संपन्न

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 03 अक्टू. 2026, 01:50 PM 👁 19
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

स्वच्छता अभियान के जरिए दिया सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

आगरा। नमो नमो क्रांति फाउंडेशन, जिला आगरा के तत्वावधान में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उनके सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सेवा के विचारों को स्मरण करते हुए समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला मंत्री शिखा पटेल ने की। वहीं जिला अध्यक्ष मधुमाला एवं जिला प्रभारी बीनू चौधरी ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को स्वच्छ एवं जागरूक समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया। स्वच्छता अभियान के माध्यम से लोगों को स्वच्छता, सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, सेवा और स्वच्छता के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। कार्यक्रम में सुषमा, सलोनी, सीमा चौहान, सीमा सिंह, ओंकार पटेल एवं शैलेंद्र सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का संगठन की ओर से आभार व्यक्त किया गया।
एक सदस्य — एक पेड़
सेवा • संगठन • समर्पण • मानवता
नमो नमो क्रांति फाउंडेशन
📲Get App