🔥 ट्रेंडिंग ટંકારી ગામમાં જવારાની શોભાયાત્રા નીકળી राहुल गांधी ने केंद्र पर शासन परिवर्तन... ब्रिटिश राजदूत ने कहा, भारतियों को लंद... नेटवेस्ट सीरीज़ क्रिकेट मैदान: स्थल और... भारत की शेड्यूलिंग में गड़बड़ी: कितना... शमी के लगातार छोड़े जाने पर पूर्व भारत...
19 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
मनोरंजन

महाष्टमी पर प्राचीन मां दिउड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

✍️ रिपोर्टर: Mukesh Kumar Gupta 🗓 19 अक्टू. 2026, 09:14 AM 👁 19
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
महाष्टमी पर प्राचीन मां दिउड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

झारखंड, बिहार और बंगाल से पहुंचे श्रद्धालु, रात दो बजे से ही लगी कतार

तमाड़ प्रतिनिधि_ तमाड़ स्थित प्राचीन कालीन मां दिउड़ी मंदिर में महाष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मंदिर के कपाट सुबह पांच बजे खोले गए, जबकि माता के दर्शन के लिए श्रद्धालु रात दो बजे से ही कतार में लग गए थे।महाष्टमी के पावन अवसर पर झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। भक्तों ने विधि-विधान से मां दिउड़ी की पूजा-अर्चना की और माता के चरणों में माथा टेककर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।नवरात्र के प्रथम दिन से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। महाष्टमी पर भक्तों की भारी उपस्थिति से मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह के बीच मां दिउड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा
📲Get App