🔥 TRENDING અમદાવાદ: વસ્ત્રાલમાં યુવતી પર દંડા વડે... मोटरसाइकिल पिकअप की टक्कर में एक गंभीर... हनुमानगढ़ की बेटियों ने राज्य स्तरीय क... विश्व हिंदू महासंघ ने नवरात्रों में मी... जयपुर में EVOQUE 2026 का शुभारंभ: वेडि... Shreya Ghoshal & Sonu Nigam Reunite fo...
09 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

Mahasamund तुमगांव अछोलl चौड़ीकरण एवं मजबूती कारण को मिला प्रशासकिया स्वीकृति

✍️ Reporter: Manoj Kumar Soni 🗓 09 Oct 2026, 01:04 PM 👁 21
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
महासमुंद विधानसभा अंतर्गत महासमुंद - तुमगांव - अछोला मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। क्षेत्र में विकास कार्य की स्वीकृति पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं वित्तमंत्री ओपी चौधरी का आभार जताया है।

उन्होंने कहा कि राज्य में विष्णुदेव के सुशासन में विकास कार्य लगातार हो रहे हैं, हमारे विधानसभा क्षेत्र में भी विकास की गति तेज हो गई है। बता दें कि जनता की आवश्यकता को देखते हुए विधायक श्री सिन्हा ने उक्त सड़क निर्माण के लिए शासन के समक्ष मांग रखी थी। जिसे बजट 2025-26 में शामिल किया गया था।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बताया कि महासमुंद - तुमगांव - अछोला मार्ग, जिसकी लंबाई 3 किलोमीटर है, इसके निर्माण के लिए 816.15 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही सड़क संबंधी मांगों को प्राथमिकता के साथ स्वीकृति प्रदान की गई है।

सड़क के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी तथा आमजनों को आवागमन में राहत मिलेगी। आगे कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना हैं। बेहतर सड़क संपर्क से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि एवं व्यापार सहित विभिन्न क्षेत्रों को लाभ मिलता है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में अधोसंरचना विकास को गति मिल रही है और महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में भी आवश्यकतानुसार विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। आगे कहा कि क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से वें स्वयं क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।
📲Get App