मोहनगढ़ पंचायत समिति के वार्ड संख्या 10 के बूथ संख्या 37 पर ईवीएम खराबी के कारण हुए पुनर्मतदान में भाजपा प्रत्याशी टीबी देवी ने जीत दर्ज की।
ईवीएम में तकनीकी खराबी के बाद 22 नवंबर को हुए पुनर्मतदान में भाजपा प्रत्याशी टीबी देवी ने जीत दर्ज की। कुल 941 मतदाताओं में से 716 ने मतदान किया। उपनिवेशन तहसील में मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया गया।
जैसलमेर (मोहनगढ़)*
*EVM की तकनीकी खराबी के बाद हुए पुनर्मतदान में भाजपा प्रत्याशी टीबी देवी ने दर्ज की जीत*
*941 मतदाताओं में से 716 ने किया मतदान, उपनिवेशन तहसील में हुई मतगणना*
मोहनगढ़। जैसलमेर जिले की मोहनगढ़ पंचायत समिति के ब्लॉक संख्या 10 के बूथ संख्या 37 पर ईवीएम में तकनीकी खराबी के चलते करवाया गया पुनर्मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। पुनर्मतदान के बाद हुई मतगणना में भाजपा प्रत्याशी टीबी देवी ने जीत दर्ज की।
जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या 6 एवं 9 के कुल 941 मतदाताओं में से 716 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान संपन्न होने के बाद उपनिवेशन तहसील में मतगणना करवाई गई, जिसमें भाजपा प्रत्याशी टीबी देवी विजयी घोषित हुईं।
गौरतलब है कि 20 नवंबर को मतगणना के दौरान ईवीएम की कंट्रोल यूनिट में तकनीकी खराबी आ गई थी। इसके चलते चुनाव परिणाम घोषित नहीं हो पाया था। इसी कारण निर्वाचन विभाग की ओर से 22 नवंबर को बूथ संख्या 37 पर दोबारा मतदान करवाया गया। पुनर्मतदान के बाद अब चुनाव परिणाम घोषित होने के साथ ही भाजपा प्रत्याशी टीबी देवी की जीत पर मुहर लग गई