🔥 TRENDING बालोतरा के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में अज... સાબરકાંઠા હિંમતનગરમાં ૫૧ એકમ રક્તદાન ક... भागलपुर‑साहिबगंज ट्रेन में सीट को लेकर... ભરત પારેખે શરૂઆતના દિવસોમાં શ્મશાન ઘાટ... Jessica Subba Wins Miss Sikkim 2026 Ti... 83 Mizoram NCC Cadets Undergo Intensiv...
04 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
National

मोहन नगर से ज्ञानी बॉर्डर तक चलेगा धूल मुक्त महाअभियान

✍️ Reporter: GAURAV KUMAR JHA 🗓 04 Oct 2026, 10:08 PM 👁 39
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मोहन नगर से ज्ञानी बॉर्डर तक चलेगा धूल मुक्त महाअभियान

नगर निगम ने मोहन नगर तिराहे से ज्ञानी बॉर्डर तक धूल मुक्त महाअभियान शुरू किया है। सोमवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने पूरे मार्ग का निरीक्षण कर सड़क किनारे जमा धूल, गंदगी और विभागीय लापरवाही पर अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और जल निगम के अधिकारियों को 10 दिन के भीतर सड़क को पूरी तरह धूल मुक्त और व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने सड़क किनारे फैले मलबे को तुरंत हटाने, गड्ढों की मरम्मत कराने और जनसुविधाओं का ध्यान रखने को कहा। मोहन नगर से राजेंद्र नगर, श्याम पार्क, राजबाग, शहीद नगर होते हुए ज्ञानी बॉर्डर तक ग्रीन बेल्ट को विकसित करने और अतिक्रमण हटाने के भी निर्देश दिए गए।
अभियान के तहत नगर निगम ने सड़क सफाई, पानी का छिड़काव और निर्माण सामग्री हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। जेसीबी और सफाई कर्मियों की मदद से धूल हटाई जा रही है, जबकि उद्यान विभाग ग्रीन बेल्ट को व्यवस्थित करने में जुटा है। दुकानों के बाहर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
📲Get App