स्थानीय
मोहना में किरार क्षत्रिय समाज की नई कार्यकारिणी का गठन, बासुदेव धाकड़ बने अध्यक्ष
मोहना स्थित धाकड़ धर्मशाला में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में किरार क्षत्रिय समाज की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। श्री बासुदेव धाकड़ को अध्यक्ष चुना गया है।
मोहना में किरार क्षत्रिय समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आज धाकड़ धर्मशाला में संपन्न हुई। इस बैठक में समाज की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। श्री बासुदेव धाकड़ को अध्यक्ष, श्री अविनाश धाकड़ को सचिव और श्री नारायन धाकड़ को कोषाध्यक्ष चुना गया है।
नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को उनके नवीन दायित्वों के लिए हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ प्रेषित की गई हैं। यह कामना की गई है कि उनके कुशल नेतृत्व में समाज निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा।
इस गरिमामयी अवसर पर क्षेत्र के सभी सम्मानित समाज बंधु उपस्थित रहे। बैठक का समापन 'जय बलराम | जय किरार समाज' के उद्घोष के साथ हुआ।