महलुवा में रात्रि चौपाल से 690 स्वामित्व अधिकार अभिलेखों का निष्पादन, पंजीयन‑2026 के तहत
कलेक्टर अंशुल गुप्ता के निर्देशन में, महलुवा चौराहा पर रात्रि चौपाल के दौरान 690 स्वामित्व अधिकार अभिलेखों का अंतिम निष्पादन एवं पंजीयन‑2026 के तहत अपलोड कराया गया।
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशन में जिले में स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन‑2026 का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुरवाई श्री मोतीलाल अहिरवार के नेतृत्व में शनिवार को महलुवा चौराहा पर स्वामित्व अधिकार अभिलेखों के निष्पादन एवं पंजीयन के लिए रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया।
महलुवा चौराहा स्थित कोटवार के घर के बाहर आयोजित रात्रि चौपाल में ड्योढ़ी पिटवाकर स्वामित्व अधिकार अभिलेख धारकों को मौके पर बुलाया गया। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा मौके पर ही अभिलेखों के सत्यापन एवं आवश्यक कार्यवाही को पूरा कराया गया। रात्रि शिविर में 16 अभिलेखों का मौके पर सत्यापन व अपलोड तथा 690 स्वामित्व अधिकार अभिलेखों का निष्पादन हुआ।
रात्रि चौपाल में स्वामित्व अधिकार अभिलेख धारक के प्लॉट का मौके पर सत्यापन, चतुर्सीमा का मिलान तथा नक्शे का मिलान कर अभिलेखों की पुष्टि की गई। इसके साथ ही अभिलेख धारक का वीडियो तथा दो पड़ोसी भू‑धारकों के गवाह के रूप में वीडियो भी अपलोड किया गया। सत्यापन एवं आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद प्रकरणों को अंतिम पंजीयन की कार्यवाही के लिए तहसीलदार के लॉगिन पर अग्रेषित किया जाता है। तहसीलदार द्वारा दस्तावेजों की जांच के उपरांत पंजीयन की कार्यवाही की जाती है।
एसडीएम श्री अहिरवार ने बताया कि रात्रि चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से कुल 16 स्वामित्व अधिकार अभिलेखों का निष्पादन एवं पंजीयन‑2026 अंतर्गत पटवारी आईडी से अपलोड कराया गया। कुरवाई अनुभाग में शनिवार को 690 स्वामित्व अधिकार अभिलेखों का अंतिम रूप से निष्पादन एवं पंजीयन किया गया, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र भू‑धारकों को उनके भू‑अधिकारों का अभिलेखीय लाभ उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य को गति मिली है।