🔥 TRENDING અમરેલી સિવિલ હોસ્પિટલમાં બાપા સીતારામ... साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला कलेक्ट... வேலூர் புதிய பேருந்து நிலையத்தில் போக்... Punjab Congress lifts suspension of fo... Majuli Launches Northeast’s First Doub... ED Seizes Rs 70 Lakh Assets of Former...
23 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

महिलाओं और किसानों को बड़ी सौगात देने की तैयारी में योगी सरकार, 2027 से पहले खातों में आ सकती है बड़ी धनराशि

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 22 Nov 2026, 02:00 PM 👁 30
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

किसानों के लिए भी विशेष पैकेज की तैयारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार महिलाओं और किसानों को बड़ी आर्थिक सौगात देने की तैयारी में जुटी है। सरकार की ओर से महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए विशेष पैकेज लाने के संकेत दिए गए हैं। इससे प्रदेश के करोड़ों परिवारों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
महिलाओं के बैंक खातों में आ सकती है आर्थिक सहायता मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, योगी सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए 50 हजार रुपये तक की सहायता देने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। चर्चा है कि योजना को मंजूरी मिलने पर विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं के बैंक खातों में 20 हजार रुपये की पहली किस्त भेजी जा सकती है। इसके बाद शेष धनराशि किस्तों में दिए जाने का प्रस्ताव बताया जा रहा है। हालांकि, योजना की पात्रता, लाभार्थियों की संख्या और भुगतान की प्रक्रिया को लेकर अभी अंतिम आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
दूसरी ओर किसानों को राहत देने के लिए भी सरकार बड़ा कदम उठा सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों के लिए विशेष पैकेज लाने के संकेत दिए हैं। इस पैकेज से प्रदेश के करीब तीन करोड़ किसान परिवारों को लाभ पहुंचने की उम्मीद जताई गई है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि में बढ़ोतरी को लेकर भी चर्चाएं हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। राजनीतिक और आर्थिक दृष्टि से वर्ष 2027 उत्तर प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण होने जा रहा है। ऐसे में महिलाओं और किसानों को केंद्र में रखकर सरकार की योजनाओं पर सबकी नजरें टिकी हैं। यदि प्रस्तावित योजनाओं को मंजूरी मिलती है तो प्रदेश के पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे धनराशि भेजी जा सकती है। फिलहाल महिलाओं की प्रस्तावित आर्थिक सहायता और किसान पैकेज को लेकर सरकार के अंतिम फैसले का इंतजार है।
📲Get App