🔥 TRENDING બ્રેકિંગ બેંકોની દેશવ્યાપી હડતાળ ટળી આ... Two Arrested for Displaying Criminal’s... Analyst Criticizes Taylor Swift’s ‘Cle... Taylor Swift Shines in Black‑Silver Go... Jay‑Z Confesses He Was Immature Before... Karnataka Bars Tamil Nadu Cattle Amid...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
महिला सशक्तिकरण पर उत्कर्ष कार्य करने पर संघर्ष महिला मंच को मिला सम्मान
National

महिला सशक्तिकरण पर उत्कर्ष कार्य करने पर संघर्ष महिला मंच को मिला सम्मान

✍️ Reporter: Rohitas Kumar 🗓 15 Aug 2026, 06:50 PM 👁 54
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
महिला सशक्तिकरण पर उत्कृष्ट कार्य करने पर संघर्ष महिला मंच को मिला सम्मान 15 अगस्त 2026 को 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अलवर जिले के रामगढ़ नगरपालिका प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यकर्म मे संघर्ष महिला मंच को आर्थिक व सामाजिक क्षेत्र मे महिला सशक्तिकरण, सामाजिक कुरुतियो पर जगरूकता एवं असहाय महिलाओं के आय संवर्धन के लिए 20 वर्षों से किए जा रहे निरंतर कार्यो और उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मान व प्रशस्ति पत्र भेंट कर स्थानीय प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया । साथ ही संस्था के साथ जुड़कर सामाजिक विकास के लिए पूर्ण समर्पण के साथ जनहित के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान करने वाली महिला केडर्स को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण बेहद महत्वपूर्ण है। संघर्ष महिला मंच द्वारा पिछले 20 वर्षों से महिला उत्थान, जागरूकता, शिक्षा, सामाजिक विकास एवं जरूरतमंद लोगों के हित में किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं।
स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर सम्मानित हुई महिला केडर्स ने संघर्ष महिला मंच का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हे समाज के लिए और अधिक जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में मंच की चेयरपर्सन सरला, मंच खजांची मैमुना, सहायक मैनेजर मोहन, मंच की सलाहकार मीरा, फेडरेशन सपोर्ट कोऑर्डिनेटर बर्फिना,अधिकार सखी पुष्पा, शीला, आजीविका सखी सुषमा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
📲Get App