🔥 ट्रेंडिंग સુરતના ખટોદરા વિસ્તારમાં ફેક્ટરીમાં ફસ... एलपीयू छात्रों ने 15 घंटे एनएच-44 जाम... हाइडरपोरा में टाटा शोरूम में आग लगने स... हाईवे पर खड़ी BMW में आग, उपभोक्ता अदा... ધોરાજી ડેપોના સિનિયર આગેવાન અશોકસિંહ વ... सोरी की ‘मेंडाड़ी’ ने तीसरे रविवार को...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
महिला सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति केन्द्रों का होगा सुदृढ़ीकरण
रक्षा

महिला सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति केन्द्रों का होगा सुदृढ़ीकरण

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 09 सित. 2026, 09:24 PM 👁 54
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पॉक्सो एक्ट, किशोर न्याय अधिनियम समेत महिला सुरक्षा के मुद्दों पर पुलिसकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

कानपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 09 सितंबर 2026 को पुलिस आयुक्त सभागार कक्ष में मिशन शक्ति के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर पुलिस उपायुक्त (महिला एवं अपराध) ने की। प्रशिक्षण में कमिश्नरेट कानपुर नगर के समस्त थानों के मिशन शक्ति प्रभारियों एवं पुलिस कर्मियों ने सहभागिता की। इस दौरान मिशन शक्ति केन्द्र की संरचना, कार्यप्रणाली एवं उत्तरदायित्वों के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट, किशोर न्याय अधिनियम एवं मिशन शक्ति से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रेजेन्टेशन के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों और उपलब्ध सहायता तंत्र के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। साथ ही मिशन शक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य मिशन शक्ति केन्द्रों को और अधिक प्रभावी बनाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।
📲Get App