🔥 TRENDING Court Bars Recruiting Authority from A... Chief Minister Sai Arrives in Durg for... Chhattisgarh CM Praises PM Modi's Visi... GST Officer and Aide Arrested in Chhat... Over 5 Lakh Delhi Residents Benefit fr... Worker Stabbed with Sword Over Road‑Yi...
24 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

महिला चोर आई पुलिस हिरासत में

✍️ Reporter: Ashish Bhatt 🗓 24 Nov 2026, 06:20 PM 👁 29
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*कैमरा घुमाकर सूने मकान में चोरी, महिला गिरफ्तार; आभूषण व नकदी बरामद*

*गोरखपुर* सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी करने के मामले में रामगढ़ताल पुलिस और एंटी थेफ्ट सेल की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के आभूषण और 1,160 रुपये नकद के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्ता की पहचान मैमून निशा पत्नी अकबर अली, निवासी जुमा मुहल्ला वार्ड 06 मझौलीराज, थाना कोतवाली सलेमपुर, जनपद देवरिया के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार 14 नवंबर को वादी सपरिवार अपने गांव गए हुए थे। 15 नवंबर को उन्होंने ऑनलाइन घर का कैमरा देखा तो कैमरा दूसरी तरफ घुमा हुआ था। कैमरे में एक संदिग्ध व्यक्ति कैमरा घुमाता हुआ भी दिखाई दिया। शक होने पर वादी तत्काल परिवार के साथ अपने मकान पर पहुंचे तो अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था और कुछ कीमती सामान गायब था। तहरीर के आधार पर थाना रामगढ़ताल में मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रामगढ़ताल विशाल सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक अंकुर सिंह और एंटी थेफ्ट सेल की टीम ने जांच शुरू की। साक्ष्यों के आधार पर महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के आभूषण और नकदी बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा की बढ़ोत्तरी की गई है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्ता का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। वर्ष 2016 में थाना कोतवाली गोरखपुर में भी उसके खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने अभियुक्ता के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
📲Get App