🔥 TRENDING Sand trader shot in Satna pan shop; po... Indore Builder Banti Nagar's Suicide P... बागमती नदी का जलस्तर बढ़ा, माड़र पुल क... Karnataka FDA Calls Centre to Act on 2... भारी बारिश से निंबड़ी चांदावता के खेतो... MSRTC Bus Crash Near Belapur Flyover I...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
महंगाई और किसान समस्याओं को लेकर आंदोलन की चेतावनी
National

महंगाई और किसान समस्याओं को लेकर आंदोलन की चेतावनी

✍️ Reporter: Vaibhav Shrivastav 🗓 21 Aug 2026, 11:08 AM 👁 55
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
हरदोई। भारतीय किसान यूनियन क्रांति ने किसानों, गरीबों, मजदूरों और आम जनता की विभिन्न समस्याओं को लेकर सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष परविन्दर सिंह के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष अवध एवं जिला अध्यक्ष हरदोई सत्यवीर सिंह यादव ने कहा कि बढ़ती महंगाई और खेती की लागत से किसान परेशान हैं।

उन्होंने बताया कि 24 अगस्त को मंडलायुक्त लखनऊ को 21 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसमें महंगाई, किसानों को फसलों का उचित मूल्य, कृषि लागत, राशन वितरण और शिक्षा व्यवस्था सहित कई जनसमस्याओं को शामिल किया जाएगा।

सत्यवीर सिंह यादव ने गन्ना किसानों को उचित मूल्य देने, राशन में कम तौल और कम वितरण की शिकायतों पर कार्रवाई करने तथा निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर नियंत्रण की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने किसानों और आम जनता की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया तो भारतीय किसान यूनियन क्रांति आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।
📲Get App