Agriculture
महू विधानसभा क्षेत्र में अल्प वर्षा से सूखे की आशंका, कांग्रेस नेता किसानों से कर रहे संवाद
महू विधानसभा क्षेत्र में अल्प वर्षा के कारण सूखे की आशंका को देखते हुए कांग्रेस नेता विजेंद्र सिंह चौहान किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं।
महू विधानसभा क्षेत्र में इस वर्ष अल्प वर्षा के चलते आगामी समय में सूखे एवं अकाल की संभावित स्थिति को देखते हुए कांग्रेस नेता श्री विजेंद्र सिंह चौहान द्वारा लगातार विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा किया जा रहा है। इस दौरान वे किसानों एवं नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को समझ रहे हैं।
इसी क्रम में, ग्राम पंचायत पिपलिया, सोनवाय, भैंसलाय सहित अन्य क्षेत्रों में किसानों के साथ बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में किसानों की विभिन्न समस्याओं को सुना गया और उनके समाधान तथा किसानों को राहत दिलाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कांग्रेस नेता श्री विजेंद्र सिंह चौहान ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी आवाज़ को बुलंद करने और उनके हितों की रक्षा के लिए यह किसान संवाद संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने किसानों की समस्या को अपना संकल्प बताते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।