मुंगावली में कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग, आसपास के मकान कराए जा रहे खाली
अशोकनगर नगर /मुंगावली के माता मंदिर के पास स्थित एक कबाड़ की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक है कि इसकी ऊंची लपटें और धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से ही दिखाई दे रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है।
आग की विकरालता और इसके आसपास के रिहायशी इलाकों में फैलने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया है। एहतियात के तौर पर दुकान के आसपास स्थित मकानों को खाली कराया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की जनहानि को रोका जा सके।
सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। दमकलकर्मी लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। कबाड़ में प्लास्टिक और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से भड़क रही है, जिससे बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
घटनास्थल पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं।