🔥 TRENDING 🛑All bank open 🛑 பள்ளி காலாண்டு விடுமுறை. BJP Worker Murdered in Bhiram, Rajasth... Gemini Horoscope: Quick Work, Friend S... LPU Students Protest Over Rape Rumor;... SOG Officer Arrested, Renewing Scrutin...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
मगध रेंज के आईजी विकास वैभव औरंगाबाद एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे
Lifestyle

मगध रेंज के आईजी विकास वैभव औरंगाबाद एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 20 Sep 2026, 08:25 PM 👁 52
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मगध रेंज के आईजी विकास वैभव औरंगाबाद में आयोजित किसान सम्मान समारोह में पहुंचे उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर जातिवाद का जहर बिहार के विकास में सबसे बड़ी बाधा है

औरंगाबाद से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट


औरंगाबाद में गरजे मगध रेंज के आईजी विकास वैभव - बोले, सोशल मीडिया पर जातिवाद का जहर, बिहार के विकास में सबसे बड़ी बाधा



मगध प्रक्षेत्र के आईजी विकास वैभव औरंगाबाद में आयोजित एक निजी कार्यक्रम किसान सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि इसे लोग जातिवाद को बढ़ावा देने वाला एक माध्यम बना लिया है जिसके माध्यम से आज कुछ लोग सोशल मीडिया को जाति आधारित प्रचार-प्रसार का हथियार बना रहे हैं, जो समाज और राज्य दोनों के लिए बेहद खतरनाक है। बिहार को विकसित राज्य बनाना है तो सभी वर्गों को जातीय सोच से ऊपर उठकर एकजुट होना होगा।

सकारात्मक सोच और आपसी सहयोग से ही बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छू सकता है। जब तक हम जाति के दायरे में बंधे रहेंगे, विकास की रफ्तार थमी रहेगी।

किसानों को बताया विकास की रीढ़

समारोह को संबोधित करते हुए आईजी विकास वैभव ने किसानों को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव बताया। उन्होंने कहा
किसान जमीन से जुड़े होते हैं, वे ही असली अर्थव्यवस्था हैं।
हर किसान अगर शिक्षा के प्रति जागरूक हो और आय बढ़ाने पर ध्यान दे, तो इसका सीधा लाभ परिवार से लेकर पूरे राज्य को मिलेगा।
खेती के साथ आधुनिक तकनीक, नई कृषि पद्धतियों और आय के वैकल्पिक स्रोतों को अपनाना समय की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं और किसानों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही दिशा, अवसर और संसाधन देने की जरूरत है।

मंच पर कई दिग्गज मौजूद

इस किसान सम्मान समारोह में पूर्व आईपीएस अधिकारी बीके सिंह, महिंद्रा ट्रैक्टर के स्टेट हेड बलवीर चौधरी, मां मुंडेश्वरी ग्रुप ऑफ कंपनी के सीएमडी सह भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपाल शरण सिंह, सीईओ गौरव सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया गया।

बाइट विकास वैभव आईजी मगध जोन
📲Get App