🔥 TRENDING पहले चरण में 6 पंचायत समितियों में 22... Drug-Resistant Bacteria Detected in Po... Meghalaya CM inaugurates foundation st... Lawrence Bishnoi Gang Back in Spotligh... Flag Hoisted on Mahakaleshwar Temple P... Arun Ganesha Dhurde Arrested After Fou...
20 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मंडावर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खेत की मेड़ के विवाद में हुई हत्या का खुलासा, मुख्य आरोपी समुद्र सिंह गिरफ्तार

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 20 Oct 2026, 05:42 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
मंडावर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खेत की मेड़ के विवाद में हुई हत्या का खुलासा, मुख्य आरोपी समुद्र सिंह गिरफ्तार



दौसा। मंडावर थाना पुलिस ने ग्राम पाखर चौड़ा में खेत की मेड़ के विवाद को लेकर 13 अक्टूबर 2026 को हुई हत्या के मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी समुद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब तक इस प्रकरण में कुल छह नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि एक विधि से संघर्षरत किशोर को निरुद्ध किया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया आईपीएस के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय शंकरलाल आरपीएस एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह आरपीएस के मार्गदर्शन तथा वृत्ताधिकारी महवा की निगरानी में मंडावर थाना प्रभारी हरिओम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

छह आरोपी गिरफ्तार, एक किशोर निरुद्ध

पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर 2026 को ग्राम पाखर चौड़ा में खेत की मेड़ को लेकर गुर्जर समाज के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया, जिसमें दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घटना में पाखर चौड़ा निवासी पप्पूराम पुत्र पूरण गुर्जर, उम्र 54 वर्ष, की मृत्यु हो गई थी।

इस संबंध में मृतक के परिजन सियाराम पुत्र पूरण गुर्जर निवासी पाखर चौड़ा ने मंडावर थाने में लिखित रिपोर्ट पेश की, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 अक्टूबर को एक विधि से संघर्षरत किशोर को निरुद्ध किया। इसके बाद 15 अक्टूबर को वेदप्रकाश उर्फ वेदू, रामरूप और उगंती बाई को गिरफ्तार किया गया। वहीं, 17 अक्टूबर को राजेंद्र और कुलदीप को गिरफ्तार किया गया।

मुख्य आरोपी को भी दबोचा

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी की तलाश जारी रखी। इसी क्रम में 19 अक्टूबर 2026 को मुख्य आरोपी समुद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी से प्रकरण के संबंध में गहन पूछताछ एवं अनुसंधान कर रही है।

पुलिस के अनुसार, मामले में शेष आरोपियों की तलाश जारी है तथा घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।इसके बाद 15 अक्टूबर 2026 को वेदप्रकाश उर्फ वेदू, रामरूप एवं उगंती बाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। वहीं, एक विधि से संघर्षरत किशोर को 14 अक्टूबर 2026 को निरुद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस ने अन्य आरोपियों की तलाश जारी रखते हुए 17 अक्टूबर 2026 को आरोपी राजेंद्र पुत्र समयसिंह, उम्र 37 वर्ष, एवं कुलदीप पुत्र राजाराम, उम्र 26 वर्ष, दोनों निवासी पाखर चौड़ा, थाना मंडावर, जिला दौसा, को गिरफ्तार किया। अनुसंधान के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्य आरोपी की तलाश जारी रखी गई। इसी क्रम में 19 अक्टूबर 2026 को आरोपी समुद्र सिंह पुत्र समयसिंह, उम्र 46 वर्ष, निवासी पाखर चौड़ा, थाना मंडावर, जिला दौसा को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में शेष आरोपियों की तलाश जारी है।

गिरफ्तार मुख्य आरोपी का विवरण

\- समुद्र सिंह पुत्र समयसिंह, जाति गुर्जर, उम्र 46 वर्ष, निवासी पाखर चौड़ा, थाना मंडावर, जिला दौसा।

गठित पुलिस टीम के सदस्य

* श्री हरिओम, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, थाना मंडावर, जिला दौसा।

* श्री गजेंद्र सिंह, कांस्टेबल नंबर 1332, थाना मंडावर।

* श्री नागेंद्र सिंह, रिक्रूट कांस्टेबल नंबर 1387, थाना मंडावर।

मीडिया प्रकोष्ठ, जिला दौसा (राजस्थान)
📲Get App