🔥 TRENDING जिले में अपराधियों की धरपकड़ मे ं पुलि... कार्तिक पूर्णिमा पर पचनद मेले की सुरक्... हिरणपुर में अवैध एटीएम लॉटरी का नेटवर्... कार से टक्कर के बाद बस ने युवक को कुचल... गोठड़ा की बेटी ने विश्वविद्यालय में लह... ಖಾಸಗಿ ಅನುದಾನ ರಹಿತ ಶಾಲಾ ಸಂಘಟನೆಗಳ ಸಭೆ ಇಂ...
23 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

मंडला में 12 दिसंबर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन, मोटर दुर्घटना प्रकरणों के निराकरण हेतु बैठक

✍️ Reporter: Rishabh Gupta 🗓 23 Nov 2026, 07:03 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार मंडला में 12 दिसंबर 2026 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। तैयारियों के क्रम में मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों के निराकरण हेतु प्रीसिटिंग बैठक आयोजित की गई।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के आदेशानुसार आगामी 12 दिसंबर 2026 को जिला मंडला में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला न्यायालय मंडला सहित तहसील न्यायालय निवास, नैनपुर एवं भुआ-बिछिया में लोक अदालत का संचालन होगा। यह आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडला श्री कमल जोशी के निर्देशन तथा जिला न्यायाधीश एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडला श्री हेमराज सनोडिया के मार्गदर्शन में किया जाएगा।

नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य आपराधिक एवं सिविल प्रकरणों के साथ-साथ विद्युत, मोटर दुर्घटना दावा, भरण-पोषण, चैक बाउंस, श्रम, राजस्व, पारिवारिक एवं वैवाहिक प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। इसके अलावा, बैंक, नगरपालिका, विद्युत एवं बीएसएनएल से संबंधित प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का भी आपसी समझौते के आधार पर निपटारा किया जाएगा।

नेशनल लोक अदालत की तैयारियों के क्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री कमल जोशी द्वारा मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के प्रकरणों के निराकरण के संबंध में एक प्रीसिटिंग बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीमा कंपनियों के अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की गई और अधिक से अधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों को चिन्हित कर लोक अदालत में निराकरण हेतु प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में न्यायिक अधिकारियों को मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में लंबित राजीनामा योग्य एमएसीसी प्रकरणों को अधिक से अधिक संख्या में चिन्हित करने के निर्देश दिए गए। बीमा कंपनियों के अधिकारियों को संबंधित अधिवक्ताओं से समन्वय स्थापित कर प्रकरणों के निराकरण की कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। इस बैठक में विशेष न्यायाधीश एवं प्रभारी अधिकारी नेशनल लोक अदालत श्री आर.के. रावतकर, जिला न्यायाधीश श्री रमेश रंजन चौबे, जिला न्यायाधीश श्री विवेकानंद त्रिवेदी एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री विजय खोब्रागड़े सहित बीमा कंपनियों के अधिकारी एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
📲Get App