🔥 TRENDING Meghalaya Assembly Partners with Cambr... कोऑपरेटिव सोसाइटी को बेस्ट कोऑपरेटिव अ... Meghalaya to Start Electoral Roll Revi... Meghalaya to Formalise AAI Takeover of... बीदर तालुक के माराकल गांव के सरकारी हा... અનિલ ગુરુજીની સેવાકીય પ્રવૃત્તિઓને બિર...
18 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मंडी के पास गांजा बेचने ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार, 56 ग्राम गांजा और स्कूटी समेत ₹57,800 का सामान जब्त

✍️ Reporter: Devendra Kumar पोया 🗓 18 Nov 2026, 06:21 PM 👁 29
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कांकेर। उजियारा अभियान के तहत कांकेर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने गांजा बिक्री करते एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी कृषि उपज मंडी अन्नपूर्णापारा के पास ग्राहक तलाश रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से 56 ग्राम गांजा, दो मोबाइल और एक होंडा स्कूटी सहित कुल ₹57,800 का सामान जब्त किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोहेब अख्तर (26 वर्ष), निवासी सुभाष वार्ड कांकेर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ कांकेर और बालोद थाने में जुआ, मारपीट और एनडीपीएस एक्ट के पूर्व मामले भी दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई एसपी निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में सिटी कोतवाली और साइबर सेल की टीम ने की।
📲Get App