🔥 ट्रेंडिंग બી.એન.ટ્રસ્ટ ના તથાકથિત આક્ષેપો નો રદી... डोंग वैली में 30 दिसंबर से शुरू होगा स... चीन ने अरुणाचल प्रदेश के निकट $168 बिल... 69 पूर्व अधिकारियों ने अरुणाचल में 1,7... ଭାମିନୀ ବଂଶଧାରା ନଦୀ କୂଳରେ ଦ୍ବିତୀୟ ଭାରତ... டெங்கு காய்ச்சலால் பிரீத்தி செவிலியர்...
24 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मच्छरगांवा में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, कई लोग घायल

✍️ रिपोर्टर: Amit kumar 🗓 24 नव. 2026, 11:35 PM 👁 15
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
योगापट्टी। थाना क्षेत्र के मच्छरगांवा गांव में रविवार को आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने योगापट्टी थाने में अलग-अलग आवेदन देकर एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज और हमला करने का आरोप लगाया है। पहले पक्ष के मच्छरगांवा निवासी सूरज कुमार ने अपने आवेदन में बताया है कि रविवार को मंजू देवी, धर्मेंद्र कुमार, संतोष कुमार, टुनटुन कुमार, किसान साह और दिलीप कुमार समेत अन्य लोग उनके दरवाजे पर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने मिलकर लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके चचेरे भाई के साथ भी मारपीट की गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष की मंजू देवी ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि उनके घर के बगल में हरेंद्र साह का मकान है और सामने अफसर कुमार की किराना दुकान है। उनके मुताबिक, अफसर कुमार प्रतिदिन रात में कई युवकों को दुकान पर बुलाते थे और घर के आसपास आपत्तिजनक बातें करते थे। इस विवाद को लेकर पहले भी पंचायती कराई गई थी। मंजू देवी का आरोप है कि इसी विवाद को लेकर रविवार को अफसर कुमार, सूरज कुमार, किशोर साह, वर्दी साह, हरेंद्र साह और छोटू कुमार समेत कई लोग उनके दरवाजे पर पहुंचे। आरोप है कि वहां गाली-गलौज करते हुए उनके बाल पकड़कर थप्पड़ मारे गए तथा लोहे की रॉड से सिर पर हमला किया गया, जिससे उनका सिर फट गया। उन्होंने मारपीट के दौरान मंगलसूत्र छीनने का आरोप भी लगाया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से आवेदन प्राप्त हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
📲Get App