🔥 TRENDING Salman Khan's 'Maatrubhumi' Performanc... Munna Bhai MBBS to Return to Cinemas i... Taapsee Pannu Criticizes Bollywood's P... Frontline Magazine Calls for India to... Banking Services Reach Ward No. 3 Resi... JK News Today Marks 10 Years of Digita...
17 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मुबारकी ने जीता नाचना सरपंच पद 182 मतों से की जीत दर्ज

✍️ Reporter: Rajendra Kumar sen 🗓 17 Nov 2026, 06:10 AM 👁 306
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
नाचना सरपंच चुनाव: मुबारकी पत्नी फारुख शेख ने दर्ज की शानदार जीत, सन्तोष चांडक को 182 मतों से हराया
​नाचना (जैसलमेर) | संवाददाता: राजेन्द्र कुमार सेन
​नाचना ग्राम पंचायत के सरपंच पद के लिए हुए रोमांचक मुकाबले में मुबारकी पत्नी फारुख शेख ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सन्तोष चांडक को 182 मतों के अंतर से पराजित कर सरपंच पद पर कब्जा जमाया।
​मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित होते ही मुबारकी के समर्थकों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। जीत की घोषणा के साथ ही समर्थकों ने गुलाल उड़ाकर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। नवनिर्वाचित सरपंच को ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं से लादकर बधाई दी।
​इस अवसर पर नवनिर्वाचित सरपंच मुबारकी और उनके प्रतिनिधि फारुख शेख ने सभी मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि यह जीत नाचना की जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने ग्राम पंचायत क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के चहुंमुखी विकास कार्य करवाने, पेयजल, सड़क और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने का संकल्प दोहराया।
📲Get App