🔥 ट्रेंडिंग ਸ੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਸੇਵਾ ਮੁਕ... केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को जन्मदि... आईएमडी ने नवंबर में छत्तीसगढ़, मध्य प्... आईएचसीएल और अंबुजा नियोतिया ने पश्चिम... ਬਠਿੰਡਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਤਿੰਨ ਮਹੀਨਿਆਂ ਦੌਰਾਨ... आकाशवाणी न्यूज़ एयर पर लाइव प्रसारित
31 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
टेक्नोलॉजी

मुंबई के नालासोपारा में एक लिफ्ट अचानक तेज रफ्तार से नीचे गिर गई

✍️ रिपोर्टर: Surya bhan singh 🗓 31 अक्टू. 2026, 04:16 PM 👁 67
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
मुंबई के नालासोपारा में आज शनिवार दोपहर सात मंजिला इमारत में एक लिफ्ट अचानक तेज रफ्तार से नीचे गिर गई। इस घटना में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इमारत में रहने वाले बाकी लोगों ने काफी मशक्कत के साथ लिफ्ट का दरवाजा खोला और घायलों को तुरंत पास के अस्पताल लेकर गए। घटना की सूचना मिलने पर नालासोपारा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।

नालासोपारा में यह हादसा पाटनकर पार्क स्थित 'धनंजय एवेन्यू' बिल्डिंग में हुआ। वहां रहने वालों के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजे 8 लोग लिफ्ट से पांचवीं मंजिल से ग्राउंड फ्लोर की ओर जा रहे थे, तभी लिफ्ट अचानक तेज रफ्तार से नीचे गिर गई।

लिफ्ट के गिरने की जोरदार आवाज सुनकर, इमारत के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा तोड़ा। उन्होंने लिफ्ट में फंसे घायलों को बाहर निकाला और पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
📲Get App