🔥 TRENDING एटा में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत पिंक... Light Rain Expected in Parts of Jammu... Goa MLA alleges Nepalese nationals ent... Activist Group’s Report Questions Indi... IPL 2027 Mini-Auction Scheduled in Goa... Dr SC Jamir urges Nagaland youth to un...
18 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
में पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, मान ठाकुराईन की पूजा-अर्चना के लिए उमड़े

में पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, मान ठाकुराईन की पूजा-अर्चना के लिए उमड़े

✍️ Reporter: Mukesh Kumar Gupta 🗓 17 Oct 2026, 11:08 PM 👁 28
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

तमाड़ रांची

सलगाडीह में पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, मान ठाकुराईन की पूजा-अर्चना के लिए उमड़े श्रद्धालु

तमाड़ प्रतिनिधि - तमाड़ प्रखंड के सलगाडीह में शनिवार को श्री श्री मां दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल का उद्घाटन विधिवत रूप से किया गया। पेड़ायडीह पंचायत की मुखिया अनिता देवी, पूर्व सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह मुंडा एवं समिति के अध्यक्ष परमेश्वर महतो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पंडाल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पारंपरिक रीति-रिवाजों और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मां दुर्गा की आराधना की गई।कार्यक्रम की शुरुआत सलगाडीह तालाब में मान ठाकुराईन की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद मान ठाकुराईन को डोली में विराजमान कर ढोल, नगाड़े, शहनाई और पारंपरिक गाजे-बाजे के साथ पूजा पंडाल तक लाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कुंवारी कन्याओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। जय माता दी के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।पंडाल पहुंचने पर महिलाओं ने माताओं और बहनों सहित उपस्थित लोगों के पैर धोकर पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार स्वागत किया। इसके बाद महिलाओं ने मान ठाकुराईन की पूजा-अर्चना और आरती की। पंडाल का उद्घाटन होने के पश्चात मान ठाकुराईन को विधिवत पंडाल में प्रवेश कराया गया।
पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। धार्मिक अनुष्ठानों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन और माता के जयकारों से सलगाडीह का वातावरण भक्तिमय बना रहा।ये लोग रहे उपस्थितकार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष परमेश्वर महतो, घासीराम मुंडा, सुखदेव मुंडा, मुखिया अनिता देवी, भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह मुंडा, ललन साहू, दीपक साहू, कालीचरण महतो, सुरेश महतो, नवीन मुंडा, सुनील कुमार महतो, वीरेंद्र साहू, श्याम चांद लोहरा, सुधा महतो, सीमा देवी, जयन्ती देवी, नमिता देवी, पानोश्वरी देवी, सनोका देवी, होलिका देवी, सच्चिदानंद यादव, अभय कुमार महतो, विनोद महतो, मुन्ना सिंह मुंडा, विक्रम कुमार साहू, दिलीप महतो, शिशुपाल महतो, फुकनु साहू, कपिल साहू, विनय साहू एवं रौनक कुमार गुप्ता सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।
📲Get App