🔥 TRENDING Two suspects seized with heroin worth... उजनीच्या लढ्याला मिळालेल्या पहिल्या यश... Meghalaya Commissioner urges 314 top s... Supreme Court Collegium Recommends 12... हुज़ूर: भोपाल: नौकरी का झांसा देकर नाब... ਪੰਜਾਬ: ਪਤਨੀ ਨੂੰ ਮਿਲਣ ਜਾਣਾ ਸੀ ਵਿਦੇਸ਼! ਮੈ...
31 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Automobile

मां के साथ स्कूटी पर जा रही 2 साल की मासूम की मौत, लापरवाह ट्रक चालक ने ली जान

✍️ Reporter: Shamsher Singh 🗓 31 Oct 2026, 07:09 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मां के साथ स्कूटी पर जा रही 2 साल की मासूम की मौत, लापरवाह ट्रक चालक ने ली जान

मां के साथ स्कूटी पर जा रही 2 साल की मासूम की मौत, लापरवाह ट्रक चालक ने ली जान
‎अमृतसर : अमृतसर में एक लापरवाह ट्रक चालक की गलती ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। मां के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटी पर जा रही महज 2 साल की बच्ची की ट्रक के नीचे कुचलने से मौत हो गई। हादसे के वक्त बच्ची के पिता भी बाइक पर उनके पीछे चल रहे थे। कुछ ही पलों में परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।
‎
‎जानकारी के अनुसार, 30 अक्टूबर की सुबह करीब 6:30 से 7 बजे के बीच गुरप्रीत सिंह अपनी पत्नी पूनम कौर और 2 साल की बेटी नवप्रीत कौर के साथ घर से निकला था। गुरप्रीत खुद बाइक पर था, जबकि उसकी पत्नी बेटी के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटी पर जा रही थी। जब वे इंडिया गेट के पास पहुंचे तो पूनम कौर ने स्कूटी सड़क किनारे खड़ी कर दी। इसी दौरान वहां खड़े 18 चक्का ट्रक के चालक ने पीछे देखे बिना ट्रक बैक करना शुरू कर दिया। ट्रक की साइड स्कूटी से टकरा गई, जिससे मां-बेटी सड़क पर गिर गईं। इसी बीच ट्रक का पिछला टायर 2 साल की नवप्रीत के ऊपर से गुजर गया।
‎
‎मौके पर ही तोड़ा दम, मां को आई चोटें
‎
‎हादसा इतना भयानक था कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। बच्ची के पिता गुरप्रीत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में ट्रक चालक की लापरवाही को हादसे का जिम्मेदार बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
📲Get App