🔥 TRENDING ‘First Christmas’ Film to Start Shooti... ‘Oka Court Case’ Spotlight on Contempo... Meghalaya aims for $16 billion economy... Bangladesh Measles Outbreak Claims 9 L... Dr. Vaidehi Taman Delves into Kashmir’... Alliance City Launches Three New Resid...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मां ही बच्चे की पहली गुरु, मातृ सम्मेलन में संस्कारों से राष्ट्र निर्माण का संदेश

✍️ Reporter: Anuj jain 🗓 28 Sep 2026, 03:30 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
मनोहर थाना। जिला झालावाड़ आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में सोमवार को मातृ सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ। सम्मेलन में क्षेत्र की सैकड़ों माताओं एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती निकलेश नामा की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने माताओं को संबोधित करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास में परिवार और विशेष रूप से माता की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती नीता शर्मा ने की। उन्होंने माताओं से बच्चों में अच्छे संस्कार, अनुशासन और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य वक्ता श्री केशव राम पाटीदार ने अपने बौद्धिक उद्बोधन में कहा कि बच्चे के जीवन में माता उसकी पहली शिक्षक होती है। उन्होंने नैतिक संस्कार, चरित्र निर्माण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं राष्ट्र निर्माण में माताओं की भूमिका को विस्तार से रेखांकित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रामप्रसाद लोधा, समस्त शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ तथा बड़ी संख्या में माताएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे। मंच संचालन आचार्या राज कुमारी दीदी ने किया।
अंत में प्रधानाचार्य श्री रामप्रसाद लोधा ने मुख्य अतिथि, अध्यक्ष, मुख्य वक्ता सहित सभी माताओं एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही मातृ सम्मेलन का विधिवत समापन हुआ।
📲Get App