जीवनशैली
लियो क्लब में शहीदों के नाम जलाया गया दिया दी ए श्रद्धांजलि
छपरा जिला स्थित लियो क्लब में दीपावली की पूर्व संख्यां पर शहीदों के नाम पर जलाया गया दिया दी गई श्रद्धांजलि
छपरा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
लियो क्लब में शहीदों के नाम जलाया गया दीया, दी गई श्रद्धांजलि।
छपरा। दीपावली की पूर्व संध्या पर लियो क्लब ऑफ छपरा टाउन के तत्वावधान में छपरा कचहरी स्टेशन परिसर में ‘एक दीया शहीदों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान देश की रक्षा में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों की स्मृति में दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित सदस्यों ने दीप जलाकर अमर शहीदों को नमन किया।
इस अवसर पर लियो अध्यक्ष राहुल राज ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों का बलिदान सदैव याद रखा जाएगा। उन्हीं के त्याग और समर्पण के कारण आज हम सुरक्षित वातावरण में त्योहार मना पा रहे हैं। शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।
वहीं मनीष कुमार मनी ने कहा कि दीपावली खुशियों और रोशनी का पर्व है, लेकिन हमें उन वीर सपूतों को कभी नहीं भूलना चाहिए, जिनकी कुर्बानी के कारण हमारे घरों में खुशियों के दीप जलते हैं। शहीदों के सम्मान में एक दीया जलाना उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धा और कृतज्ञता का प्रतीक है।
कार्यक्रम में लायन राखी गुप्ता, मयंक जायसवाल, अली अहमद, आशुतोष पाण्डेय, सुमित, आर्यन, अभिषेक गुप्ता, विकास समर आनंद, उज्ज्वल मिश्रा, दीपक सहित अन्य सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित कर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।