Religion
LWC क्लब दुर्गा पूजा पंडाल का दीप जलाकर भव्य और विधिवत उद्घाटन किया गया है।
Watch on:
📘 Facebook
LWC क्लब दुर्गा पूजा पंडाल का दीप जलाकर भव्य और विधिवत उद्घाटन किया गया है।
शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर बिहार के कटिहार शहर के डेहरिया मैदान में स्थित LWC क्लब दुर्गा पूजा पंडाल का दीप जलाकर भव्य और विधिवत उद्घाटन किया गया है। इस गरिमामयी समारोह में बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व स्थानीय विधायक तारकिशोर प्रसाद, विधान परिषद सदस्य (MLC) अशोक अग्रवाल, और कटिहार नगर निगम की मेयर उषा देवी अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर मेले व पंडाल का शुभारंभ किया।इस वर्ष LWC क्लब द्वारा निर्मित यह भव्य दुर्गा पूजा पंडाल वैटिकन सिटी (Vatican City) की थीम पर आधारित है, जो श्रद्धालुओं के बीच भारी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।उद्घाटन समारोह के दौरान LWC क्लब एवं दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सह नगर निगम के उप महापौर मंजूर खान और सचिव संजय महतो सहित समिति के तमाम सदस्य और हजारों की संख्या में स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित थे।