🔥 TRENDING Himanta Meets Foreign Minister in Delh... Denmark Greenlights Security Agreement... Nagaland Launches Statewide Campaign t... Amur Falcons Take Off on 3,000‑km Nons... वाराणसी में राज्य महिला आयोग की सदस्य... Manipur: KCP Militant Killed in Encoun...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

लवन नगर पंचायत में गौरव पथ और अम्बेडकर मंगल भवन के लोकार्पण पर मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने दी बड़ी घोषणा

✍️ Reporter: KARAN KUMAR KOSLE 🗓 20 Nov 2026, 08:54 AM 👁 72
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के प्रभारी मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने लवन में गौरव पथ निर्माण और डॉ. बी.आर. अम्बेडकर मंगल भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने नगर के समग्र विकास के लिए हर संभव सहयोग जारी रखने का आश्वासन दिया।

नगर पंचायत लवन के निवासियों को बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिली है। मुख्य मार्ग से माँ महामाया मंदिर तक गौरव पथ निर्माण, डॉ. बी.आर. अम्बेडकर मंगल भवन सहित अन्य विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन का भव्य समारोह बुधवार 18 नवंबर को सायं 5 बजे लवन नगर स्थित मंगल भवन परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के प्रभारी मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज नगर पंचायत लवन के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण दिन है। उन्होंने गौरव पथ निर्माण, मंगल भवन लोकार्पण एवं बीजेपी कार्यालय भूमिपूजन के अवसर पर लोगों के बीच आकर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की। मंत्री ने बताया कि गौरव पथ के निर्माण से नगर की आवागमन व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी, जबकि मंगल भवन सामाजिक और सामुदायिक आयोजनों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में सामने आएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार का निरंतर प्रयास ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करने और हर नागरिक को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने का है। जिले के प्रभारी मंत्री होने के नाते उन्होंने लवन के समग्र विकास के लिए हर संभव सहयोग जारी रखने का विश्वास दिलाया।

कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल ने कहा कि विकास की कोई भी योजना तभी सार्थक होती है जब वह जमीनी स्तर पर आमजन के जीवन को आसान बनाए। उन्होंने उल्लेख किया कि गौरव पथ और डॉ. बी.आर. अम्बेडकर मंगल भवन जैसे कार्य निश्चित रूप से लवन की पहचान और सुविधाओं को नई दिशा देंगे। अग्रवाल ने जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और नागरिकों के सामूहिक प्रयासों को क्षेत्र के निरंतर विकास की कुंजी बताया और विश्वास व्यक्त किया कि आज लोकार्पण और भूमिपूजन हुए कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाएगा, जिससे इनका लाभ लवन के प्रत्येक परिवार तक पहुंचेगा।

इस अवसर पर बलौदाबाजार प्रभारी अमित साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद यादव, जनपद पंचायत बलौदाबाजार अध्यक्ष सुलोचना यादव, नगर पंचायत लवन के अध्यक्ष शिवमंगल सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा और अन्य मोर्चों के जिला-मंडल स्तर के प्रमुखों, पार्षदों और स्थानीय नेताओं ने भी भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य नगर पालिका अधिकारी योगेश कुमार साहू लवन ने समस्त अतिथियों और नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
📲Get App