अपराध
लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल करने का आरोप, विद्युत विभाग के तकनीकी सहायक के खिलाफ मेहाड़ा थाने में शिकायत
यहाँ देखें:
▶️ YouTube
डाडा फतेहपुरा। गांव निवासी दीपक कुमार ने मारपीट के मामले में पुलिस थाना मेहाड़ा में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार राकेश कुमार पुत्र उगम राम का लड़का दीपक किसी कार्य से उसके घर आया था। बातचीत के दौरान विवाद होने पर उसके साथ कथित रूप से मारपीट की गई।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी पक्ष ने लाठी-डंडों से मारपीट की तथा नीचे गिराकर लातों से भी वार किए। मारपीट में शिकायतकर्ता के पैर में गंभीर चोट लगने तथा फ्रैक्चर होने की बात कही गई है। इसके अलावा नाक सहित शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आने का आरोप लगाया गया है।
शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा के तहत कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। मामले की जांच जांच अधिकारी राजकुमार द्वारा किए जाने की जानकारी दी गई है।
बताया गया है कि शिकायत में नामजद राकेश कुमार विद्युत विभाग में तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत है। शिकायतकर्ता ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई के साथ मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस जांच एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही घटना के वास्तविक तथ्यों तथा लगाए गए आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।