🔥 TRENDING బీసీ మహిళకు అవకాశం.. రెడ్డి అనంత కుమార... Miami Forecast: Warm, Humid with High... BMKG Predicts Rain in Select Indonesia... Kerala Issues Special Weather Alert fo... Man Scales 80-Foot Mobile Tower in Pro... Girl Seen Halting Police Van Amid CJP...
04 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

लार में पुलिस मुठभेड़: मुकदमे में नामजद आरोपी के पैर में लगी गोली

✍️ Reporter: Sandeep Kumar 🗓 04 Oct 2026, 08:52 AM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

लार क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। आरोपी कई मामलों में वांछित था।

सलेमपुर तहसील क्षेत्र के थाना लार पुलिस ने 3 अक्टूबर की रात सुतावर मोड़ के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, रुकने के बजाय आरोपी भागने लगा और पीछा करने पर उसने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी दीपक तिवारी के बाएं पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को तत्काल पीएचसी लार ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत स्थिर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, घायल आरोपी की पहचान दीपक तिवारी पुत्र स्व. विनोद तिवारी, निवासी भीखम छपरा, थाना लार के रूप में हुई है। वह थाना लार में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 291/2026 में नामजद आरोपी बताया गया है।
मौके से पुलिस ने 315 बोर का एक अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम है।
पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम पर फायरिंग के बाद आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की गई।
📲Get App