Local
लापरवाही पर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई: 19 पटवारी निलंबित
#ब्रेकिंगन्यूज फार्मर रजिस्ट्री, ई-केवाईसी, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों और न्यायालयीन प्रकरणों में लापरवाही के चलते जिला प्रशासन ने 19 पटवारियों को निलंबित कर दिया है।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर जिला प्रशासन ने राजस्व अमले के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई फार्मर रजिस्ट्री, स्वामित्व ई-केवाईसी, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के लंबित रहने और न्यायालयीन प्रकरणों में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने में विलंब के कारण की गई है।
जिला प्रशासन ने इन पटवारियों द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना को भी गंभीरता से लिया है। अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व) ने इस संबंध में विस्तृत आदेश जारी किए हैं, जिसमें निलंबित किए गए पटवारियों की सूची भी शामिल है।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने स्पष्ट किया है कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं और आमजन से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन समय-सीमा और गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करें, अन्यथा कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।