🔥 ट्रेंडिंग जयंता मल्ला बरूआ ने कहा, बीटीसी का विक... ମୟୂରଭଞ୍ଜରେ ବିଜିଲାନ୍ସ ଜାଲରେ ଅରବିନ୍ଦ ମହା... બજરંગદળ, અમદાવાદ વિષય: રામોલ પોલીસ સ્ટ... केरल सुवर्ण केरलम एसके-45 लॉटरी परिणाम... केरल ने 10 मार्च को Sthree Sakthi SS-5... वी ने अक्टूबर 3‑9 सप्ताह के मलयालम ओटी...
06 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

ललितपुर में क्षत्रिय महासभा ने निकिता राजे की आकस्मिक मृत्यु पर शोक सभा आयोजित की

✍️ रिपोर्टर: Pranav Gaur 🗓 06 अक्टू. 2026, 12:20 AM 👁 11
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ललितपुर के तत्वावधान में गौर कॉलोनी फोरलेन ललितपुर में शोक सभा आयोजित की गई, जिसमें दिवंगत निकिता राजे की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और सामाजिक कुप्रथाओं पर चर्चा हुई।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ललितपुर के तत्वाधान में गौर कॉलोनी फोरलेन ललितपुर में प्रदेश अध्यक्ष प्रताप सिंह बुंदेला की अध्यक्षता में शोक सभा सम्पन्न हुई। शोक सभा में शिवम सिंह बैंस तेरा वालो की धर्मपत्नी निकिता राजे के अल्पायु में आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया एवं दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई।

श्रद्धांजलि सभा में राठ हमीरपुर से आये सत्यनारायण सिंह परिहार ने कहा कि आज मृतक भोज को एक विशाल रूप दे दिया गया, जो अनुचित है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी माता जी का मृतक भोज नहीं किया था और उनकी वर्षी पर हर वर्ष गरीबों की मदद करते हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी समर सिंह परमार ने कहा कि आज समाज को कु प्रथाओं के दमन करते हुए शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना होगा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से आए अमर सिंह गौर ने कहा कि सनातन धर्म में सबसे मुख्य माता पिता की सेवा ही परम धर्म है और उन्होंने कु प्रथाओं को त्यागने का संकल्प लिया।

शोक सभा में सत्यनारायण सिंह परिहार, प्रताप सिंह गौर, टी 0 एस 0 ठाकुर, प्रताप सिंह बुंदेला, आदिनारायण मिश्रा, अमर सिंह गौर, धर्मेंद्र सिंह परमार, अरुण कुमार सिंह, दामोदर साहू, जीतू राजा, गोविंद सिंह बुंदेला, राघवेंद्र सिंह बघेल, राजेंद्र सिंह राजावत, जहर सिंह बैंस, अरिमर्दन सिंह मुन्नू राजा, हरनाम सिंह तोमर, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, शैलेंद्र राजा बुंदेला, श्री नारायण पांडे, पुष्पेंद्र सिंह बुंदेला, गंगाराम साहू, शिव प्रताप सिंह परिहार, नीरज द्विवेदी, सुनील सिंह ठाकुर, भारत सिंह चौहान, देवी सिंह राकेश मिश्रा, जितेंद्र सिंह सेंगर, सुदामा प्रसाद तिवारी, हरि नारायण पटेल, संतोष कुशवाहा, हरिओम राजपूत, चक्रेश साहू, श्याम बिहारी, पुरुषोत्तम अहिरवार, रघुवीर सिंह यादव, राकेश तिवारी, जानकी नामदेव, लक्ष्मण सिंह रामस्वरूप रजक आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन समाज सुधारक राघवेंद्र सिंह बघेल सिमरिया ने किया।
📲Get App