🔥 TRENDING 12-Year-Old Boy Fatally Attacked by Le... ધાંગધ્રા તાલુકામાં વીજવાયર ચોરીનો ભેદ... Hospicio’s Bed Expansion Stalled by Nu... बैंकों की 3 दिवसीय हड़ताल टली: 5-दिवसी... પીરછલ્લા બાળ ગણેશ મહોત્સવ Parineeti Chopra slams industry bias a...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
लखीसराय में नगर परिषद कि बैठक आयोजित
Sarkari Yojana

लखीसराय में नगर परिषद कि बैठक आयोजित

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 12 Sep 2026, 08:28 AM 👁 63
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

लखीसराय नगर परिषद कि बैठक आयोजित बैठक में विकास कि कई योजनापर हुई चर्चा

लखीसराय से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
नगर परिषद बैठक में विकास के कई नप्रस्ताव पास लखीसराय।नगर परिषद की साधारण बोर्ड बैठक में शहर के विकास और पर्व-त्योहारों की तैयारी को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। अध्यक्षता सभापति अरविंद पासवान ने की। बैठक में सभी 33 वार्डों में नाला, ढक्कन और स्लैब की मरम्मत के लिए 70 लाख रुपये तक खर्च करने की मंजूरी दी गई। वहीं दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर घाटों की व्यवस्था व अन्य जरूरी कार्यों के लिए 30 लाख रुपये खर्च कर जल्द निविदा निकालने का निर्णय लिया गया। सफाई व्यवस्था बेहतर करने के लिए एक साल तक 483 मजदूरों की व्यवस्था हेतु 14 करोड़ 85 लाख की निविदा को प्रशासनिक स्वीकृति मिली। शहर में सात जगहों पर पे एंड यूज डीलक्स शौचालय निर्माण को भी मंजूरी मिली, जिनमें जमुई मोड़, अशोकधाम, विद्यापीठ चौक और थाना चौक शामिल हैं। मास्टर रोल मजदूरों के दैनिक पारिश्रमिक में 30 रुपये की बढ़ोतरी का भी फैसला लिया गया।
बाइट अरबिंद पासवान, सभापति नगर परिषद लखीसराय।*
📲Get App