🔥 TRENDING 40 கி.மீ காரின் மேற்கூரையில் பயணித்து... एआईएमआईएम के हसनपुर विधानसभा चुनाव की... Two dead after speeding Range Rover hi... 18‑Year‑Old Rehan Mansuri Joins Gujara... કચ્છ: ગઢશીશા પોલીસે દેશી બનાવટની બંદૂક... 18-year-old launches semiconductor sta...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
लेखपालों ने एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर निलंबन वापस लेने की मांग की

लेखपालों ने एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर निलंबन वापस लेने की मांग की

✍️ Reporter: ashif 🗓 04 Sep 2026, 02:16 PM 👁 38
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन—24 घंटे में बहाली की मांग 📍 गौरीगंज, अमेठी। आय प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में लेखपाल अरुण कुमार त्रिपाठी के निलंबन को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की गौरीगंज तहसील शाखा में नाराजगी बढ़ गई है। बुधवार को संघ की आपात बैठक के बाद लेखपालों ने एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर निलंबन वापस लेने की मांग की। संघ की ओर से एसडीएम को दिए गए पत्र में कहा गया है कि लेखपाल को बिना आरोप पत्र दिए निलंबित किया गया है। संघ का दावा है कि संबंधित आय प्रमाण पत्र की रिपोर्ट जांच के बाद नियमानुसार लगाई गई थी और उसमें कोई त्रुटि नहीं थी। साथ ही पत्र में बैठकों के दौरान लेखपालों के प्रति कथित अमर्यादित भाषा के प्रयोग पर भी आपत्ति जताई गई है। वहीं, प्रशासन की ओर से बताया गया है कि हरदों क्षेत्र के लेखपाल अरुण कुमार त्रिपाठी ने वर्ष 2023 में सुरेश कुमार की वार्षिक आय ₹46 हजार दर्शाई थी, जबकि वर्ष 2026 में ₹1.20 लाख की आय दर्शाते हुए आख्या लगाई गई। आरोप है कि आय में बदलाव के संबंध में पर्याप्त जांच व प्रमाणित दस्तावेज नहीं थे। मामले की जांच के बाद एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने लेखपाल को निलंबित किया और जांच नायब तहसीलदार को सौंपी। 🚨 संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी लेखपाल संघ ने 24 घंटे के भीतर निलंबन वापस लेने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर राजस्व ग्रुप छोड़ने, अतिरिक्त क्षेत्रों का कार्य नहीं करने और बस्ता जमा करने की चेतावनी दी गई है। इसके बाद भी समाधान नहीं होने पर कार्य बहिष्कार और धरना-प्रदर्शन करने की बात कही गई है। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर कार्रवाई की जानी चाहिए, जबकि प्रशासन का कहना है कि कार्य में लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
📲Get App