🔥 TRENDING विदेशों में गूंज रहा सिंधी गीत ‘हो जमा... मैरवा में अतिक्रमण से यातायात ठप, स्था... આપેલા ફોટામાં તારીખો 07/10/2026 થી 27/... ધાંગધ્રા તાલુકા પોલીસે ગોપાલગઢ ગામ પાસ... प्रधानमंत्री आवास योजना: लाभुक सूची सा... દાહોદ જિલ્લાના સીંગવડ તાલુકામાં ગાંધી...
03 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

लखनऊ में नमो नमो क्रांति फाउंडेशन ने महात्मा गांधी की जयंती पर अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 03 Oct 2026, 01:44 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष शुभ चतुर्वेदी ने किया माल्यार्पण, पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे मौजूद

लखनऊ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर नमो नमो क्रांति फाउंडेशन, लखनऊ द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा जिला मंत्री अमन नाग ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष शुभ चतुर्वेदी ने महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी, प्रदेश मंत्री राजेंद्र त्रिपाठी, शिव कुमार यादव, विनीत मिश्रा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा और सेवा के सिद्धांतों को स्मरण किया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को शत-शत नमन करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नमो नमो क्रांति फाउंडेशन
सेवा • संगठन • समर्पण • अनुशासन
📲Get App