🔥 TRENDING Russia Unveils Jet-Powered Drones, Shi... Free Aadhaar Biometric Update Availabl... India's Nationwide Bank Strike Postpon... Odisha Declares Mondays Meeting‑Free i... Truck Crash in Jaipur’s Dhaulapura Lea... GATE 2027 Registration Deadline Extend...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

लखनऊ में ‘भारत टैक्सी’ एवं ‘मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना’ का शुभारंभ

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 23 Sep 2026, 09:54 PM 👁 54
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

किसानों को उर्वरक-बीज की समयबद्ध उपलब्धता के लिए ‘उर्वरक सेतु ऐप’ लॉन्च, भारत टैक्सी के सारथियों को वितरित किए शेयर प्रमाण-पत्र

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में ‘भारत टैक्सी’ एवं ‘मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना’ के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल के साथ जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान ‘मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना’ के ई-पोर्टल, किसानों को उर्वरक एवं बीज की सहज, सुव्यवस्थित और समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘उर्वरक सेतु मोबाइल ऐप’ तथा उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव डेटाबेस सेंटर (UPCDC) के मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर भारत टैक्सी एवं विभिन्न संस्थाओं के मध्य समझौता ज्ञापनों (MoU) का आदान-प्रदान भी हुआ। साथ ही भारत टैक्सी के सारथियों को शेयर प्रमाण-पत्र वितरित किए गए तथा विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में सहकारिता क्षेत्र के माध्यम से किसानों और आमजन को योजनाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सहकारिता आंदोलन देश की समृद्धि और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम के अंत में सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।
📲Get App