🔥 TRENDING ବାତ୍ୟା ଓ ବର୍ଷାରେ ଭଞ୍ଜନଗର ହିରୋ ଶୋରୁମ ବା... बासव दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने बासवर... उमराह यात्रेसाठी 27 व्यक्तींचा गट रवान... बीडर में BRIMS की करोड़ों रुपये की टें... Tamil Nadu professor released after de... Tamil Nadu declares extra public holid...
29 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

लखनऊ में 30 अक्टूबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद, PET परीक्षा के चलते अवकाश घोषित

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 29 Oct 2026, 06:20 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राजधानी के 45 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा, प्रत्येक पाली में करीब 20 हजार अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के आयोजन को देखते हुए राजधानी लखनऊ में शुक्रवार, 30 अक्टूबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों में एक दिवसीय शैक्षणिक अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार पांडेय ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, लखनऊ में संचालित सभी बोर्डों के राजकीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्ववित्तपोषित विद्यालय 30 अक्टूबर को बंद रहेंगे। यह अवकाश कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए लागू होगा। 45 परीक्षा केंद्रों पर होगी PET परीक्षा राजधानी लखनऊ में PET-2026 के लिए कुल 45 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक पाली में करीब 20 हजार अभ्यर्थियों के परीक्षा में शामिल होने की संभावना है। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर अभ्यर्थियों की आवाजाही और व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
इस आदेश से लखनऊ के सभी संबंधित विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को शुक्रवार को शैक्षणिक अवकाश रहेगा। अभिभावकों और विद्यार्थियों को सलाह है कि वे अपने विद्यालय से संबंधित सूचना की पुष्टि कर लें।
📲Get App