🔥 ट्रेंडिंग બ્રેકિંગ બેંકોની દેશવ્યાપી હડતાળ ટળી આ... गणेश visarjan पर अपराधी की तस्वीर दिखा... विश्लेषक ने टेलर स्विफ्ट के ‘Cleveland... टेलर स्विफ्ट ने MTवी VMAs 2026 में काल... जेस ने स्वीकार किया: बेयॉन्से से मिलने... कर्नाटक ने दुष्काळ के कारण चमराजननगर म...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
लखनऊ केडी सिंह बाबू स्टेडियम से नेशनल पीजी कॉलेज तक रोड की हालत गंभीर राहगीरों को हो रही है परेशानी और जाम का सामना

लखनऊ केडी सिंह बाबू स्टेडियम से नेशनल पीजी कॉलेज तक रोड की हालत गंभीर राहगीरों को हो रही है परेशानी और जाम का सामना

✍️ रिपोर्टर: Mahesh 🗓 13 अग. 2026, 02:02 PM 👁 48
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

लखनऊ केडी सिंह बाबू स्टेडियम से लामेंट तक रोड की हालत जर्जर

प्रेस विज्ञप्ति*
*विषय: केडी सिंह बाबू स्टेडियम से ला मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज तक सड़क के अधूरे निर्माण से आमजन परेशान, तत्काल कार्य पूरा कराने की मांग*

*लखनऊ, 13 अगस्त 2026*

केडी सिंह बाबू स्टेडियम से लेकर ला मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज तक जाने वाली मुख्य सड़क का निर्माण कार्य महीनों से अधूरा पड़ा है। इस वजह से रोजाना हजारों लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इस मार्ग से स्टेडियम में प्रैक्टिस करने वाले खिलाड़ी, ला मार्टिनियर की छात्राएं, अभिभावक, स्कूल-कॉलेज के बच्चे और आम नागरिक आते-जाते हैं। लेकिन सड़क पर जगह-जगह मिट्टी, गिट्टी और आधे-अधूरे गड्ढे होने के कारण जाम, धूल और दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।

बारिश के दिनों में कीचड़ और पानी भर जाने से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। दोपहिया चालक कई बार गिरकर चोटिल हो चुके हैं। स्कूल की छुट्टी के समय यहां लंबा जाम लग जाता है, जिससे छात्राओं और अभिभावकों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है।

*स्थानीय लोगों की मांग:*
संबंधित विभाग और लोक निर्माण विभाग से मांग है कि इस महत्वपूर्ण सड़क के अधूरे कार्य को प्राथमिकता पर लेकर जल्द से जल्द पूरा किया जाए। सड़क को समतल कर डामरीकरण किया जाए ताकि आमजन को राहत मिल सके।

*जारीकर्ता:*
महेश लाल
लखनऊ
📲Get App