🔥 ट्रेंडिंग वंदे भारत स्लीपर में मिलेगी पालतू जानव... कुलिक नदी के पास पुलिस ने बलात्कार‑हत्... दिल्ली ने 2021 के बाद तीसरा सबसे ख़राब... रणबीर कपूर की 'रामायण' ने विश्वव्यापी... जयपुर: शोरूम मालिक के बेटे ने धनतेरस प... अक्षिस म्यूचुअल फंड: यूएस मिडटर्म परिण...
09 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

लखीमपुर खीरी की बनगवां मंडी में दिवाली की रात भीषण अग्निकांड, 50 से अधिक दुकानें जलकर राख

✍️ रिपोर्टर: ashif 🗓 09 नव. 2026, 09:15 AM 👁 14
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में दिवाली की रात बड़ा अग्निकांड हो गया। गौरीफंटा कोतवाली क्षेत्र की बनगवां मंडी में भीषण आग लगने से 50 से अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं। दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गया। हादसे के बाद मंडी में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। पड़ोसी देश नेपाल के धनगढ़ी के मेयर गोपी हमाल ने भी मानवीय सहायता के तहत दो दमकल गाड़ियां, एक जेसीबी और नगर प्रहरी की टीम घटनास्थल के लिए रवाना की।

इसके अलावा लखीमपुर, गोला और निघासन से भी दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) भी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
📲Get App