🔥 TRENDING શાપુર ગામના વતની સુનિલ હીરા ચાવડાનું દ... पन्ना के उदयपुर गांव के योगेंद्र दुबे... अररिया जेल में कैदी बनाते हैं मां खड्ग... ਪੂਰੀ ਖਬਰ ਲਈ ਵੀਡੀਓ ਵੇਖੋ ਮਾਲੇਰਕੋਟਲਾ ਟਰੈਫਿਕ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਸ਼ੋਰ ਪ੍ਰਦੂਸ... कुआरी थाना पुलिस ने 42.750 लीटर नेपाली...
09 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

लखीमपुर खीरी की बनगवां मंडी में दिवाली की रात भीषण अग्निकांड, 50 से अधिक दुकानें जलकर राख

✍️ Reporter: ashif 🗓 09 Nov 2026, 09:15 AM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में दिवाली की रात बड़ा अग्निकांड हो गया। गौरीफंटा कोतवाली क्षेत्र की बनगवां मंडी में भीषण आग लगने से 50 से अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं। दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गया। हादसे के बाद मंडी में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। पड़ोसी देश नेपाल के धनगढ़ी के मेयर गोपी हमाल ने भी मानवीय सहायता के तहत दो दमकल गाड़ियां, एक जेसीबी और नगर प्रहरी की टीम घटनास्थल के लिए रवाना की।

इसके अलावा लखीमपुर, गोला और निघासन से भी दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) भी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
📲Get App