🔥 TRENDING Indore to Pilot Left-Turn-Free Traffic... हैदरगढ़ में भागवत कथा से पूर्व निकाली... एसकेडीयू के दीक्षांत समारोह में 384 वि... जालौन में उत्साह के साथ मनाई गई सरदार... यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला, Greater No... આંધ્રપ્રદેશના મુખ્યમંત્રી એન. ચંદ્રબાબ...
31 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार

✍️ Reporter: Ravindra Prakash Tiwari 🗓 31 Oct 2026, 08:50 PM 👁 26
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार

लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार

बिलासपुर, 31 अक्टूबर 2026। भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिलासपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार शामिल हुए। गांधी चौक से नेहरू चौक तक निकली इस पदयात्रा में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नागरिक शामिल हुए। नेहरू चौक पहुंचकर पदयात्रा सभा में परिवर्तित हो गई।

सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और इसकी मजबूती जनता के विश्वास, मताधिकार तथा निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया पर निर्भर करती है। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को निर्वाचन आयोग की संवैधानिक प्रक्रिया बताते हुए मतदाता सूची को पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का मताधिकार सुरक्षित रहना चाहिए तथा किसी भी नागरिक को अपना पक्ष रखने और अपील करने का अवसर मिलना चाहिए।

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कांग्रेस पर चुनावी हार के बाद वोट चोरी का आरोप लगाने और जनता में भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि देश में अराजकता के लिए कोई स्थान नहीं है। वहीं विधायक अमर अग्रवाल ने आपातकाल का उल्लेख करते हुए कांग्रेस पर लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करने का आरोप लगाया।

कार्यक्रम में विधायक धरमलाल कौशिक, धरमजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, महापौर पूजा विधानी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रेषक: रवि तिवारी
दिनांक: 31.10.2026
📲Get App