धर्म
लोकआस्था के महापर्व छठ पर पंकज गुप्ता ने दीं हार्दिक शुभकामनाएं ।
छठ महापर्व 2026
उरई। लोकआस्था, सूर्य उपासना और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक महापर्व छठ श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया जाता है। इस पावन अवसर पर Need24 News Orai के सिटीजन रिपोर्टर पंकज गुप्ता ने समस्त देशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं। पंकज गुप्ता ने कहा कि छठ महापर्व हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, परंपरा, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति के सम्मान, स्वच्छता, संयम और परिवार की सुख-समृद्धि का संदेश देता है। उन्होंने कामना की कि भगवान सूर्य देव एवं छठी मैया की कृपा सभी पर बनी रहे। सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली आए तथा हर परिवार स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन व्यतीत करे। Need24 News Orai परिवार की ओर से सभी श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।